Tuesday, September 22, 2026
Home Entertainment “द डायरी ऑफ मणिपुर” के निर्देशक सनोज मिश्रा पहुंचे लखनऊ, फिल्म में...

“द डायरी ऑफ मणिपुर” के निर्देशक सनोज मिश्रा पहुंचे लखनऊ, फिल्म में नजर आएंगी ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा

लखनऊ | फिल्म “द डायरी ऑफ मणिपुर” के निर्माता-निर्देशक सनोज मिश्रा शुक्रवार को फिल्म की यूनिट के साथ लखनऊ पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए फिल्म की शूटिंग, इससे जुड़े विवादों और आगामी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

सनोज मिश्रा ने बताया कि इस फिल्म में प्रयागराज की वायरल गर्ल मोनालिसा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। मिश्रा ने मोनालिसा को अभिनय की शिक्षा और प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी ली थी। लेकिन इस दौरान उन्हें कई चुनौतियों और साजिशों का सामना करना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि लखनऊ निवासी एक व्यक्ति, जो खुद को झूठा सनातनी बताता है, ने उनके खिलाफ साजिश रचकर उन्हें फर्जी केस में जेल भिजवाया।

“मुझे पहले से अंदेशा था कि मेरे खिलाफ षड्यंत्र हो सकता है। कुछ अभिनेत्रियों ने मुझे आगाह भी किया था कि उन्हें मुझ पर झूठे आरोप लगाने के लिए लालच दिया जा रहा है,” मिश्रा ने कहा।

उन्होंने आगे बताया कि उन्होंने इस बारे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर शिकायत भी की थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। इसके चलते उन्हें जेल जाना पड़ा। हालांकि माननीय न्यायालय ने उन्हें शीघ्र रिहा करते हुए यह टिप्पणी की कि “ऐसे झूठे मुकदमे समाज में कानून के प्रति अविश्वास पैदा करते हैं और निर्दोष व्यक्ति को अपमानित करते हैं।”

सनोज मिश्रा ने कहा कि जेल में रहते हुए उन्होंने फिल्म “द डायरी ऑफ मणिपुर” की स्क्रिप्ट लिखी और अब फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। अगले चरण की शूटिंग के लिए मोनालिसा, अभिनेता अमित राव, अभिषेक त्रिपाठी और पूरी टीम के साथ लखनऊ से शूटिंग लोकेशन के लिए रवाना होने की योजना है।

इस सिलसिले में शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025 को शाम 7 बजे, मोनालिसा और सनोज मिश्रा होटल विजय पैराडाइज, टेढ़ी पुलिया रिंग रोड, लखनऊ में मीडिया से संवाद करेंगे।

मिश्रा ने कहा, “मैंने जो वादा देश, समाज और मीडिया से किया था, उसे निभा रहा हूं। आज वही बंजारन (मोनालिसा) अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रही है।”

Share The News
Previous articleAyodhya News :अयोध्या में भीषण धमाका: पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से मकान जमींदोज, चार लोगों की दर्दनाक मौत
Next articleCG News : कौशल विकास यात्रा 2025 और AI Literacy Mission का सफल समापन
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here