CG News : कौशल विकास यात्रा 2025 और AI Literacy Mission का सफल समापन

घरघोड़ा/रायगढ़। देश के अग्रणी शैक्षणिक समूह AISECT ग्रुप द्वारा आयोजित कौशल विकास यात्रा 2025 और AI Literacy Mission का सफल समापन हो गया। यह यात्रा 6 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर देश के 20 राज्यों, 300 जिलों, और 500 शहरों, कस्बों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में एक साथ आयोजित की गई।

छत्तीसगढ़ के घरघोड़ा अंचल स्थित SKP मान्यता प्राप्त AiiT कॉलेज, जो कि AISECT ग्रुप का एक प्रमुख संस्थान है, वहाँ इस यात्रा के अंतर्गत एक विशेष सेमिनार का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, प्रशिक्षकों एवं स्थानीय प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं को कौशल विकास (Skill Development) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस साक्षरता (AI Literacy) के क्षेत्र में जागरूक करना तथा उन्हें डिजिटल तकनीकों से जोड़ना रहा।

प्रमुख उद्देश्य:

  1. राष्ट्रीय स्तर पर कौशल मिशन (SKM) को युवाओं तक पहुँचाना।

  2. रोजगारपरक शिक्षा को बढ़ावा देना।

  3. ग्रामीण और शहरी युवाओं को AI जैसी उभरती तकनीकों से परिचित कराना।

  4. तकनीक आधारित रोजगार प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन।

कार्यक्रम के दौरान AISECT–NSDC के अंतर्गत संचालित 250 से अधिक डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्सेस की जानकारी दी गई, जिनमें प्रमुख रूप से —
कंप्यूटर, आईटी, फ्यूचर स्किल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, बैंकिंग-फाइनेंस, शिक्षक प्रशिक्षण, कृषि, और रिटेल जैसे रोजगार उन्मुख कोर्सेस शामिल हैं।

AISECT प्रवक्ता श्री सचिन जैन ने कहा:

“कौशल विकास यात्रा 2025 केवल एक शैक्षणिक अभियान नहीं, बल्कि यह भारत के युवाओं को भविष्य की नौकरियों से जोड़ने, तकनीक संपन्न शिक्षा प्रदान करने और देश को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।”

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय अतिथियों और शिक्षाविदों ने AISECT के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि –

“AI Literacy Mission और कौशल विकास यात्रा, देश के युवाओं के लिए मार्गदर्शक और रोजगार प्रद योजना सिद्ध होगी।”

अंत में, कौशल विकास यात्रा की टीम ने आश्वासन दिया कि “कौशल रुप” जैसे प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से हर युवा तक नई तकनीकों की पहुंच सुनिश्चित की जाएगी और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार किया जाएगा।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories