CG News : खरोरा : ग्राम पंचायत कनकी में सांसद खेल महोत्सव का भव्य आयोजन

खरोरा। ग्राम पंचायत कनकी के खेल मैदान में 13 और 14 अक्टूबर को दो दिवसीय सांसद खेल महोत्सव संपन्न हुआ। इस महोत्सव में क्षेत्र की विभिन्न 32 ग्राम पंचायतों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान कबड्डी, खो-खो, कुश्ती, वॉलीबॉल, शतरंज, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, रस्साकसी, रस्सीकूद सहित कई पारंपरिक और आधुनिक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और कौशल से दर्शकों का मन मोह लिया।

Read More : Bihar Election 2025 : बीजेपी ने जारी की पहली सूची, कई दिग्गज विधायकों का टिकट कटा – नई पीढ़ी को मौका

जानकारी के अनुसार, तिल्दा ब्लॉक में चार पंचायतों में जोन स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनके विजेता खिलाड़ियों का फाइनल मुकाबला एमिटी कॉलेज, आफ्ट यूनिवर्सिटी, खरोरा माठ में आयोजित किया जाएगा।

इस महोत्सव के आयोजन में जनपद पंचायत तिल्दा से सतीश टंडन और खेदु राम धीवर, ग्राम पंचायत कनकी के सरपंच दुर्गेश वर्मा, शिक्षा विभाग से प्राचार्य सुश्री सीमा मेश्राम, सचिव कोमल प्रसाद साहू, और खेल विभाग से पुष्कर साहू (पी.टी.आई.) का विशेष योगदान रहा।

Read More : Jashpur News : भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार हाइवा बस से टकराई, पुल से नीचे गिरी ट्रक, चालक की मौत, क्लीनर गंभीर

साथ ही, सभी ग्राम पंचायतों के सचिव, जोन के संकुल समन्वयक, शिक्षकगण, अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, खेल प्रेमी एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। खिलाड़ियों और शिक्षकों के लिए भोजन की व्यवस्था ग्राम पंचायत कनकी द्वारा की गई, जिसमें प्लास्टिक के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रखा गया।

सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाना और स्वस्थ जीवन शैली को प्रोत्साहित करना बताया गया।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Mahakaleshwar Bhasma Aarti : उज्जैन महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में भव्य भस्म आरती! “हर-हर महादेव” से गूंजा मंदिर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क (उज्जैन): मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध...

Related Articles

Popular Categories