Tuesday, September 22, 2026
Home Chhattisgarh CG News : संगीत, योग और व्यायाम से स्वस्थ जीवन की मिसाल...

CG News : संगीत, योग और व्यायाम से स्वस्थ जीवन की मिसाल बने गोविंदराम वर्मा, 91वें वर्ष में किया प्रवेश

खरोरा। नगर पंचायत खरोरा के गौरव, वरिष्ठ नागरिक और राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त सेवा-निवृत्त शिक्षक श्री गोविंदराम वर्मा जी ने अपने जीवन के 91वें वर्ष में प्रवेश किया। इस अवसर पर नगरवासियों सहित सामाजिक और सांस्कृतिक जगत से जुड़ी अनेक हस्तियों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं और बधाइयाँ प्रेषित कीं।

श्री गोविंदराम वर्मा जी न केवल शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए जाने जाते हैं, बल्कि वे आज भी संगीत, योग और व्यायाम की साधना में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने अनुशासित जीवन और नियमित दिनचर्या को ही अपने स्वस्थ दीर्घायु जीवन का मूल मंत्र बताया।

गुरुजी ने संवाददाता से बातचीत में कहा:

“संगीत, योग और व्यायाम ही मेरे स्वस्थ जीवन की संजीवनी हैं, जिन्हें मैं जीवन के अंतिम समय तक आत्मसात करता रहूंगा।”

गौरतलब है कि श्री गोविंदराम वर्मा जी का परिवार भी कला और शिक्षा क्षेत्र में सक्रिय है।

  • उनकी सुपुत्री छाया चंद्राकर एक सुविख्यात लोकगायिका हैं।

  • सुपुत्र चंद्रभूषण वर्मा प्रसिद्ध गीतकार, संगीतकार, गायक और निर्माता के रूप में जाने जाते हैं।

  • उनके छोटे पुत्र डॉ. पूर्णेंद्र कुमार वर्मा वर्तमान में सेंचुरी सीमेंट कॉलेज में क्रीड़ा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।

नगर पंचायत खरोरा के नागरिकों ने श्री वर्मा जी के 91वें वर्ष में प्रवेश को नगर का गौरवपूर्ण क्षण बताया और उनके स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं ऊर्जा से भरे जीवन की कामना की।

Share The News
Previous articleCG News : कौशल विकास यात्रा 2025 और AI Literacy Mission का सफल समापन
Next articleBhopal : निशातपुरा पुलिस ने करोड़ों की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, बड़ी बरामदगी
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here