Indore News : फर्जी ऋण पुस्तिका से जमानत कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 साल से फरार आरोपी सुभाष पाल गिरफ्तार

Sanjay Sahu
Indore News

Indore News : इंदौर : इंदौर क्राइम ब्रांच इंदौर ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए फर्जी ऋण पुस्तिका बनाकर कोर्ट से जमानत दिलाने वाले गिरोह के एक और सदस्य को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी सुभाष पाल निवासी कालिंदी गोल्ड, पिछले तीन वर्षों से फरार चल रहा था।

Indore News : दरअसल इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सुभाष पाल की गिरफ्तारी के साथ इस प्रकरण में अब तक कुल 38 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी पर आरोप है कि उसने जमानत के लिए फर्जी ऋण पुस्तिका तैयार कर न्यायालय को गुमराह किया था। इससे पहले भी क्राइम ब्रांच ने इस गिरोह के 37 अन्य सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

 

Indore News : गिरोह सुनियोजित तरीके से दस्तावेजों की जालसाजी कर न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग कर रहा था। क्राइम ब्रांच की सतर्कता और लगातार चल रही कार्रवाई से एक बार फिर यह साफ हो गया है कि जालसाज कितनी भी चालाकी से काम करें, कानून की पकड़ से बच नहीं सकते। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और संभावना है कि उससे और भी महत्वपूर्ण जानकारियाँ सामने आ सकती हैं।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *