Friday, October 9, 2026
Home Madhya Pradesh Chhatarpur News : जनसुनवाई में ज़हरीला जंतु लेकर पहुंचा युवक, मचा हड़कंप,...

Chhatarpur News : जनसुनवाई में ज़हरीला जंतु लेकर पहुंचा युवक, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

Chhatarpur News : छतरपुर/प्रिंस भरभूंजा: छतरपुर में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में उस वक्त हड़कंप की स्थिति बन गई जब जनसुनवाई में ही छतरपुर शहर के देरी रोड बीड़ी कॉलोनी का रहने वाला एक युवक अपने मोहल्ले में नाला के जाम हो जाने के कारण भरे पानी एवं इससे निकलने वाले जहरीले जंतुओं के कारण परेशान होकर जहरीले जंतु (गुहेरे) को पकड़कर जनसुनवाई में लेकर पहुंच गया.

Chhatarpur News : जनसुनवाई में जहरीले जंतु (गुहेरे) लेकर पहुंचे इस युवक ने एसडीएम अखिल राठौर को भी यह ज़हरीला जंतु दिखाया और बताया कि उनके मोहल्ले में बने नाले पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है जिसके कारण नाला जाम हो गया है और इसके कारण अब मोहल्ले में पानी का भराव है और जहरीले सांप एवं जीव जंतु जो बेहद जहरीले होते हैं निकलते हैं उनके घरों में भी पानी का भराव है जिसके कारण रहना खाना भी मुश्किल हो रहा है इस युवक ने एसडीएम अखिल राठौर को अपनी व्यथा सुनाई एसडीएम ने मौकास्थल का निरीक्षण करके कार्यवाही का आश्वासन दिया !

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here