Gwalior News : रक्षक मोर्चा ने जस्टिस बी एन राव के सम्मान की मांग को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को ज्ञापन सौंपा

0
147

भूपेन्द्र भदौरिया/ग्वालियर। संविधान निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले डॉ. बी एन राव के समर्थक रक्षक मोर्चा ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को ज्ञापन सौंपकर जस्टिस बी एन राव के सम्मान के लिए कई मांगें रखीं।

रक्षक मोर्चे की प्रमुख मांग है कि ठाठीपुर स्थित नेहरू पार्क में जस्टिस बी एन राव की प्रतिमा स्थापित की जाए और कलेक्ट्रेट रोड का नाम जस्टिस बी एन राव के नाम पर रखा जाए।

Read News : Indore truck accident : इंदौर ट्रक हादसा: CM मोहन यादव ने दिए सख्त निर्देश, मृतकों को मुआवज़ा देने का ऐलान, इन अधिकारियों पर गिरी निलंबन की गाज, पढ़िए हुआ क्या था….

यह आंदोलन ग्वालियर हाईकोर्ट में अंबेडकर मूर्ति विवाद के बाद तेज हुआ, जब डॉ. बी एन राव समर्थक लामबंद हुए थे। इसके बाद समर्थकों ने नेहरू पार्क में प्रतिमा लगाने के लिए भूमि पूजन किया, जिसे पुलिस प्रशासन ने रोक दिया।

रक्षक मोर्चा ने स्पष्ट किया कि उनका अंबेडकर के सम्मान से कोई विरोध नहीं है, लेकिन अब तक जस्टिस बी एन राव को देश में उचित सम्मान नहीं मिला है। मोर्चा अब इस दिशा में जमीनी स्तर पर आंदोलन कर रहा है।

Read News : CG News : रायपुर में भाजपा नेता पवन साय की कार पर हमला, कानून-व्यवस्था पर सवाल

अमित दुबे (संरक्षक, रक्षक मोर्चा, ग्वालियर) ने कहा कि जस्टिस बी एन राव का सम्मान उनके संविधान निर्माता और देश के प्रति योगदान के अनुरूप होना चाहिए।

Share The News
Previous articleजीएसटी सुधार का असर : मदर डेयरी प्रोडक्ट्स की कीमतों में भारी कटौती…
Next articleSharadiya Navratri 2025 : 22 सितंबर से होगा शुभारंभ, जानें कलश स्थापना का मुहूर्त और पूजा विधि
Vikash Khalkho
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here