Indore truck accident : इंदौर ट्रक हादसा: CM मोहन यादव ने दिए सख्त निर्देश, मृतकों को मुआवज़ा देने का ऐलान, इन अधिकारियों पर गिरी निलंबन की गाज, पढ़िए हुआ क्या था….

0
155
Indore truck accident
Indore truck accident

Indore truck accident : इंदौर: शहर के एयरपोर्ट रोड पर सोमवार रात हुए दर्दनाक ट्रक हादसे ने पूरे मध्य प्रदेश को झकझोर दिया है। तेज़ रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर 15 से 20 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासन को तत्काल राहत और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Indore truck accident : मुख्यमंत्री ने कहा कि वे इंदौर प्रशासन के सतत संपर्क में हैं और किसी भी नागरिक के उपचार में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। राज्य सरकार घायलों के इलाज का पूरा खर्च वहन करेगी।

Indore truck accident : CM के निर्देश: राहत और जवाबदेही दोनों सुनिश्चित

Indore truck accident : मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हादसे में मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये और घायलों को 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही घायलों के संपूर्ण इलाज का खर्च सरकार उठाएगी। हादसे के पीछे जिम्मेदार अधिकारियों और लापरवाही पर भी मुख्यमंत्री ने सख्त कदम उठाए हैं:

Indore truck accident : पुलिस उपायुक्त यातायात अरविंद तिवारी को हटाया गया।
Indore truck accident : निलंबित किए गए अधिकारी:

एसीपी सुरेश सिंह
ASI प्रेम सिंह (बिजासन प्रभारी)
सूबेदार चन्द्रेश मरावी (सुपर कॉरिडोर प्रभारी)
निरीक्षक दीपक यादव (एरोड्रम थाना प्रभारी)
चार ड्यूटी कांस्टेबल भी निलंबित किए गए हैं।

Indore truck accident : कुछ ने निभाई ज़िम्मेदारी, होंगे सम्मानित

Indore truck accident : हादसे के दौरान मानवता और साहस दिखाने वाले दो पुलिसकर्मियों की सराहना भी की गई है। कांस्टेबल पंकज यादव और अनिल कोठारी, जिन्होंने एक ऑटो रिक्शा चालक के साथ मिलकर घायलों की मदद की, उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।

Indore truck accident : जांच के निर्देश, ACS जाएंगे मौके पर

Indore truck accident : मुख्यमंत्री ने अपर मुख्य सचिव (गृह) को तत्काल इंदौर भेजा है। वे न सिर्फ घायलों के उपचार और राहत कार्यों की निगरानी करेंगे, बल्कि हादसे के पीछे के कारणों की तथ्यपरक प्रारंभिक जांच भी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। इसके साथ ही यह भी स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि रात 11 बजे से पहले भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर जांच की जाए कि ऐसा कैसे हुआ।

Indore truck accident : घटना के बाद आक्रोशित हुए स्थानीय लोग

Indore truck accident : हादसे के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल देखने को मिला। गुस्साए स्थानीय लोगों ने ट्रक में आग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और हालात पर कड़ी नजर बनाए हुए है।

Indore truck accident : इंदौर ट्रक हादसे ने न सिर्फ कई परिवारों को गहरा आघात पहुंचाया है, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही को भी उजागर किया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव की त्वरित प्रतिक्रिया और सख्त कार्रवाई से यह स्पष्ट है कि राज्य सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है। अब सबकी निगाहें उस विस्तृत जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं, जो आने वाले दिनों में इस दर्दनाक हादसे की असली वजह उजागर करेगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here