जीएसटी सुधार का असर : मदर डेयरी प्रोडक्ट्स की कीमतों में भारी कटौती…

0
115
जीएसटी सुधार का असर
जीएसटी सुधार का असर

जीएसटी सुधार का असर : दूध और डेयरी उत्पादों के उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। मदर डेयरी ने जीएसटी सुधारों के बाद अपने कई प्रोडक्ट्स के दाम घटाने का ऐलान किया है। कंपनी ने जानकारी दी कि 22 सितंबर से नया मूल्य लागू होगा और इसका सीधा फायदा ग्राहकों को मिलेगा।

जीएसटी सुधार का असर : कंपनी के मुताबिक, अब 1 लीटर यूएचटी दूध (टेट्रा पैक) 77 रुपये की जगह 75 रुपये का मिलेगा। मक्खन की 500 ग्राम पैकिंग 305 रुपये से घटकर 285 रुपये में उपलब्ध होगी। पनीर, चीज, मिल्कशेक, आइसक्रीम और सफल प्रोसेस्ड फूड के दामों में भी कमी की गई है। चॉकलेट-वेनीला कोन और केसर पिस्ता कुल्फी जैसी आइसक्रीम अब 5 से 10 रुपये सस्ती होंगी, जबकि फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज और आलू टिक्की पर 5 से 15 रुपये तक राहत मिलेगी।

मदर डेयरी के एमडी मनीष बंदलिश ने कहा कि जीएसटी दरों में कमी एक प्रगतिशील कदम है, जिससे खपत बढ़ेगी और सुरक्षित पैकेज्ड फूड की ओर रुझान भी तेज होगा। कंपनी ने वादा किया है कि टैक्स कटौती का पूरा लाभ ग्राहकों को दिया जाएगा।

गौरतलब है कि पाउच मिल्क की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है क्योंकि यह पहले से ही जीएसटी मुक्त है। वहीं अमूल ने भी साफ किया है कि उसके पाउच दूध की दरों में कोई कमी नहीं होगी। हां, लंबे समय तक चलने वाले यूएचटी दूध में ही टैक्स रेट घटने से राहत मिली है।

यानि 22 सितंबर से बाजार में दूध, पनीर, घी, मक्खन से लेकर आइसक्रीम तक – कई प्रोडक्ट्स सस्ते मिलेंगे और उपभोक्ताओं की जेब पर बोझ थोड़ा हल्का होगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here