Prem Singh Patel Narmada Parikrama : नंगे पांव मां नर्मदा की शरण में पूर्व मंत्री: प्रेमसिंह पटेल की 15 दिवसीय कठिन परिक्रमा शुरू, जागीरदार पूरा घाट पर की आरती

VIKASH KHALKHO

Prem Singh Patel Narmada Parikrama : बड़वानी: मध्य प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल इन दिनों भक्ति के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। मंगलवार सुबह उन्होंने ओंकारेश्वर से अपनी नर्मदा परिक्रमा का विधिवत शुभारंभ किया। पूर्णतः सादगीपूर्ण तरीके से शुरू हुई यह यात्रा मंगलवार दोपहर बड़वानी जिला मुख्यालय पहुंची, जहां शहर के समीप स्थित जागीरदार पूरा घाट पर उन्होंने विशेष पूजा-अर्चना की।

नंगे पांव और पारंपरिक वेशभूषा में साधना

यात्रा की खास बात यह है कि पूर्व मंत्री और उनकी पत्नी पूर्ण श्रद्धा के साथ नंगे पांव पैदल परिक्रमा कर रहे हैं। सफेद कुर्ता-धोती और पारंपरिक वेशभूषा में सजे प्रेमसिंह पटेल ने मां नर्मदा का पूजन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। उनके साथ भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष शुभम पांडे, धनंजय सिंह और पांडे परिवार के सदस्यों सहित अनेक श्रद्धालु भी कलश लेकर इस धर्मयात्रा का हिस्सा बने हैं।

15 दिनों में पूर्ण होगी संकल्प यात्रा

पूर्व मंत्री ने बताया कि मां नर्मदा के प्रति अटूट आस्था और पारिवारिक स्वास्थ्य व लोक कल्याण के संकल्प के साथ यह यात्रा शुरू की गई है। ओंकारेश्वर से प्रारंभ होकर यह यात्रा बड़वानी, पाटी और खेतिया होते हुए महाराष्ट्र के प्रकाशा पहुंचेगी। इस पैदल यात्रा को पूर्ण करने में लगभग 15 दिनों का समय लगने की संभावना है।

संस्कारों की धरोहर

प्रेमसिंह पटेल ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि नर्मदा मैया का सान्निध्य उन्हें बचपन से ही धर्म और सेवा से जोड़े रखता है। उन्होंने इसे पूरी तरह से एक आध्यात्मिक यात्रा बताया, जिसका उद्देश्य केवल मां नर्मदा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *