Rewa Food Poisoning: रीवा- फूड पॉइज़निंग से एक ही परिवार के 5 लोग बीमार

Rahul Goshwami

रीवा: सेमरिया थाना क्षेत्र के खमरिया गांव में शुक्रवार दोपहर एक ही परिवार के पांच लोग फूड पॉइज़निंग का शिकार हो गए। परिवार ने घर में बनी कोदो की रोटी और चने की भाजी एक साथ खाई। खाने के थोड़ी देर बाद सभी की तबियत अचानक बिगड़ने लगी।

आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती

बीमार होने के बाद परिवार के सदस्यों को तुरंत रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में सभी का उपचार जारी है। फूड पॉइज़निंग के शिकार पांच लोगों में दो महिलाएं, दो पुरुष और एक बच्चा शामिल हैं।

Read More : छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 6 महीने बाद चैतन्य बघेल को मिली जमानत, आज आएंगे बाहर

परिवार और ग्रामीणों में चिंता का माहौल

परिवार के लोग घबरा गए और आसपास के ग्रामीण भी मौके पर एकत्रित हुए। स्थानीय स्वास्थ्य विभाग ने मामले पर नजर रखते हुए जांच शुरू कर दी है।

खाद्य सुरक्षा पर चेतावनी

इस घटना ने भोजन सुरक्षा और साफ-सफाई के महत्व पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी प्रकार के दानेदार या शाकाहारी भोजन को सही तरीके से पकाना और सुरक्षित रखना जरूरी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *