Badwani Road Accident : बड़वानी हादसा- ट्रक ने बाइक को रौंदा, महिला की मौत

Rahul Goshwami

बड़वानी: बड़वानी जिले के बरुफाटक नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को एक तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार महिला काली (50) पति ओंकार सस्ते निवासी कुंडिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों का गुस्सा और हाईवे जाम

दुर्घटना की खबर फैलते ही मृतका के परिजन और स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। गुस्साए लोगों ने नेशनल हाईवे को दोनों ओर से पूरी तरह जाम कर दिया। विरोध प्रदर्शन के दौरान भीड़ ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन में आग लगा दी। धुआं और हंगामे के कारण करीब 30 मिनट तक हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल रहा और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

पुलिस और फायर ब्रिगेड की सक्रियता

मौके पर ठीकरी और राजपुर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद फायर फाइटर की टीम ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद जलते वाहन पर काबू पाया और यातायात बहाल किया।

मृतका की पहचान और पोस्टमॉर्टम

हादसे में जान गंवाने वाली महिला काली, पति ओंकार सस्ते, कुंडिया निवासी थी। बाइक पर वह रिश्तेदार के साथ गांव जा रही थी। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ठीकरी भेजा गया।

Read More : छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 6 महीने बाद चैतन्य बघेल को मिली जमानत, आज आएंगे बाहर

जांच और मर्ग कायम

पुलिस ने कंटेनर (एमपी 04 जीबी 8027) चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ठीकरी टीआई नाथूसिंह रंधा और राजपुर टीआई विक्रम सिंह बामनिया ने हाईवे पर फंसे वाहनों को निकालवाया।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *