Monday, September 7, 2026
Home Madhya Pradesh Jabalpur M.P News : जबलपुर के कमानिया गेट में देर रात हिंसा, जैन...

M.P News : जबलपुर के कमानिया गेट में देर रात हिंसा, जैन समाज का फूटा गुस्सा. पुलिस का लाठीचार्ज

jabalpur
जबलपुर के कमानिया गेट में देर रात हिंसा

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में कमानिया गेट इलाके में देर रात उस समय भारी तनाव पैदा हो गया, जब जैन समाज को लेकर की गई एक आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद विवाद हिंसक रूप ले बैठा। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और हालात काबू में करने के लिए पुलिस को सख्त कदम उठाने पड़े।

आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़का आक्रोश

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ युवकों द्वारा जैन समाज के खिलाफ अशोभनीय और आपत्तिजनक टिप्पणी की गई, जिससे वहां मौजूद लोग आक्रोशित हो गए। देखते ही देखते बात कहासुनी से आगे बढ़कर मारपीट तक पहुंच गई।

 सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे

घटना की खबर फैलते ही सैकड़ों की संख्या में जैन समाज के लोग सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि टिप्पणी करने वाले युवकों को तुरंत उनके हवाले किया जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

जान बचाने होटल में छिपे युवक

स्थिति बिगड़ते देख टिप्पणी करने वाले युवक जान बचाने के लिए पास स्थित बड़कुल होटल में छिप गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और होटल से युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला।

Read More : M.P Weather : मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड, 9 जिलों में अति घने कोहरे का अलर्ट

पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

भीड़ लगातार उग्र होती जा रही थी और पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी शुरू हो गई। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बाद इलाके में शांति बहाल की गई।

तीन युवक हिरासत में, सुरक्षा बढ़ाई गई

पुलिस ने आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए कमानिया गेट और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषियों पर कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here