Friday, September 25, 2026
Home Chhattisgarh Ambikapur M.P Weather : मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड, 9 जिलों में अति...

M.P Weather : मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड, 9 जिलों में अति घने कोहरे का अलर्ट

Weather Update
मध्य प्रदेश में बढ़ी ठिठुरन

भोपाल :  मध्यप्रदेश में सर्दी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। लगातार गिरते तापमान के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। ठंड की तीव्रता इतनी अधिक है कि लोग बेहद जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। शाम ढलते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है और बाजारों में भी सामान्य दिनों की तुलना में कम रौनक नजर आ रही है।

मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठिठुरन और बढ़ेगी।

Read More : Indore Water Crisis : मध्यप्रदेश की राजनीति में AI की एंट्री, Grok के जवाब से मचा सियासी तूफान

9 जिलों में अति घने कोहरे की चेतावनी

मौसम विभाग ने ग्वालियर, दतिया, भिंड, रीवा, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में अति घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। बैतूल में स्थिति और भी गंभीर रही, जहां कोहरे के कारण विजिबिलिटी घटकर 10 मीटर से भी कम दर्ज की गई।

पचमढ़ी रहा सबसे ठंडा

प्रदेश का प्रसिद्ध हिल स्टेशन पचमढ़ी 5.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान दर्ज किया गया। ठंडी हवाओं और शीतलहर ने पहाड़ी क्षेत्रों में कंपकंपी बढ़ा दी है।

प्रमुख जिलों का न्यूनतम तापमान

  • शिवपुरी – 6°C

  • टीकमगढ़ – 8°C

  • राजगढ़ – 9°C

  • रीवा – 9.2°C

  • ग्वालियर – 10.2°C

  • भोपाल – 10.6°C

  • इंदौर – 12.4°C

सावधानी बरतने की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों को सुबह और रात के समय अनावश्यक बाहर न निकलने, वाहन चलाते समय सावधानी बरतने और बुजुर्गों व बच्चों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here