प्यार ने लिया खौफनाक मोड़, 15 दिन बाद मिली युवक की लाश

Parivesh
प्यार ने लिया खौफनाक मोड़, 15 दिन बाद मिली युवक की लाश

इंदौर। शहर के खुड़ैल थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक युवती के प्रेमी ने ही उसके भाई विशाल की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की बहन ने 15 दिन पहले गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जांच में पता चला कि आरोपी रोहित को मृतक धमका रहा था और बहन से संबंध खत्म करने का दबाव बना रहा था। इसी के चलते रोहित ने विशाल की हत्या कर शव को खुड़ैल के जंगलों में दफन कर दिया।

हत्या के बाद आरोपी ने मृतक के मोबाइल से मैसेज भेजकर लोकेशन “सांवरिया सेठ” पर दिखाई ताकि शक न हो। तेज बारिश में शव बाहर आने की आशंका के चलते आरोपी ने 40 हजार रुपये में दो लोगों को शव दोबारा दफनाने के लिए लगाया। पुलिस ने मुख्य आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *