Thursday, September 24, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal MP NEWS : दूषित पानी से मौतों पर जीतू पटवारी का सरकार...

MP NEWS : दूषित पानी से मौतों पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, 11 जनवरी को इंदौर में ‘न्याय मार्च’ का ऐलान

MP NEWS
MP NEWS

MP NEWS : भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों के मामले पर राज्य सरकार और प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पटवारी ने कहा कि इंदौर की जनता भाजपा के अहंकार और कुप्रबंधन से पीड़ित है। उन्होंने इस घटना के लिए जिम्मेदार नेताओं पर कार्रवाई की मांग करते हुए कैलाश विजयवर्गीय के इस्तीफे की मांग दोहराई है।

MP NEWS : पटवारी ने आरोप लगाया कि लगातार मौतें हो रही हैं, लेकिन जिम्मेदार नेता मौन हैं। उन्होंने घोषणा की कि 11 जनवरी को इंदौर में ‘न्याय मार्च’ निकाला जाएगा। यह मार्च मृतकों को श्रद्धांजलि और पीड़ितों के न्याय के समर्थन में होगा। उन्होंने जनता से अपील की कि लोकतांत्रिक तरीके से सरकार को जवाब दें।

MP NEWS : कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे पार्टी प्रतिनिधिमंडल को प्रशासन ने रोक दिया। पटवारी ने कहा कि उनका मिशन था — “एक-एक घर जाकर परिजनों से मिलना”, लेकिन प्रशासन ने बाधा डाली।

MP NEWS : उन्होंने दावा किया कि इंदौर में पेयजल व्यवस्था पर 22–24 करोड़ रुपये खर्च हुए, फिर भी लोगों को जहरीला पानी मिला। उन्होंने कहा —
“हर व्यक्ति पर 10 हजार रुपये खर्च होने के बाद भी शुद्ध पानी नहीं मिला। शुद्ध पेयजल जनता का मौलिक अधिकार है। सरकार किसी की भी हो, साफ पानी देना उसकी जिम्मेदारी है।”

MP NEWS : SDM के सस्पेंशन पर पटवारी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार आलोचना बर्दाश्त नहीं कर रही। उन्होंने कहा —
“गलती सरकार की, सज़ा अधिकारियों और आवाज उठाने वालों को मिल रही है। यह तानाशाही रवैया है।”

MP NEWS : आर्थिक स्थिति पर हमला बोलते हुए पटवारी ने कहा कि राज्य 5000 करोड़ के कर्ज में है और अब तक 1100 से अधिक सरकारी संपत्तियाँ बेची जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार आय बढ़ाने की बजाय भविष्य को बेचने के रास्ते पर चल रही है।

MP NEWS : मनरेगा के फंड को लेकर पटवारी ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने 40% हिस्सा जारी नहीं किया, सिर्फ नाम बदलकर प्रचार किया जा रहा है। किसानों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि धान, गेहूं, सोयाबीन और प्याज के भाव गिरे हैं, किसान कर्ज में दबे हैं। उन्होंने चेतावनी दी —
“किसानों के साथ अन्याय हुआ तो कांग्रेस सड़क पर उतरेगी। मैं खुद किसान परिवार से आता हूं और किसानों की आवाज उठाता रहूंगा।”

MP NEWS : पटवारी ने बताया कि कांग्रेस संगठन विस्तार के लिए पंचायत, वार्ड और ब्लॉक स्तर पर अभियान चला रही है। इसे उन्होंने प्रदेश की राजनीति में बदलाव की नींव बताया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जानकारी राहुल गांधी के संज्ञान में है और आगे की रणनीति पार्टी नेतृत्व तय करेगा।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here