Monday, May 18, 2026
38.1 C
Raipur

TOP 10 News Today 19 Aug 2025 : निशाने पर आज : साय कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले, छत्तीसगढ़ कैबिनेट विस्तार : तीन नए चेहरे लेंगे मंत्री पद की शपथ, छत्तीसगढ़ के अधिकारी-कर्मचारियों का महंगाई भत्ता केंद्र के बराबर, धान खरीदी में बड़ी राहत : अब किसानों के खाते में सीधे पहुंचेगा पैसा, बारिश से बेहाल माया नगरी 7 की मौत…समेत देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें…..

TOP 10 News Today 19 Aug 2025

1 . सीएम साय कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मंत्रिपरिषद द्वारा निर्णय लिया है कि राज्य के अनुसूचित क्षेत्र एवं माडा पॉकेट क्षेत्र में रहने वाले अंत्योदय और प्राथमिकता श्रेणी के परिवारों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत हर माह वितरित किए जाने वाले 2 किलो चना की आवश्यक मात्रा नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा NeML ई-ऑक्शन प्लेटफार्म के माध्यम से खरीदी जाएगी। यह खरीदी वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वीकृत 0.25 प्रतिशत या इससे कम ट्रांजैक्शन/सर्विस चार्ज पर की जाएगी। पूरी खबर 

2 . छत्तीसगढ़ कैबिनेट विस्तार : तीन नए चेहरे लेंगे मंत्री पद की शपथ

रायपुर। लंबे इंतजार और सियासी खींचतान के बाद आखिरकार विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल विस्तार की तस्वीर साफ हो गई है। 20 अगस्त को सुबह 10:30 बजे राजभवन में तीन नए विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। सूत्रों के मुताबिक शपथ लेने वालों में दुर्ग से गजेंद्र यादव, आरंग से खुशवंत साहेब और अंबिकापुर से राजेश अग्रवाल शामिल हैं। ये वही नाम हैं, जो 16 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्यपाल की मुलाकात के बाद सामने आए थे। मुख्यमंत्री ने स्वयं इन तीनों विधायकों को निवास पर बुलाकर बधाई भी दी।

3 . छत्तीसगढ़ के अधिकारी-कर्मचारियों का महंगाई भत्ता केंद्र के बराबर

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने कर्मचारियों और अधिकारियों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए दो प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने की घोषणा की है। इस बढ़ोतरी के साथ अब प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्र सरकार के बराबर 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। सरकार के इस फैसले से हज़ारों कर्मचारियों और उनके परिवारों को सीधा लाभ होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, भारत सरकार के अधिकारी-कर्मचारी को 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है. हमारे राज्य के कर्मचारियों को 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा था. इसे देखते हुए हम भी छत्तीसगढ़ के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की वृद्धि कर दी है. अब 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाएगा. सीएम ने कहा, भविष्य में दीपावली का त्योहार है, प्रकाश का पर्व है. ऐसे में अधिकारी-कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी.

4 . धान खरीदी में बड़ी राहत : अब किसानों के खाते में सीधे पहुंचेगा पैसा

छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब धान बेचने के बाद भुगतान पाने के लिए न समितियों के चक्कर लगाने पड़ेंगे और न ही सहकारी बैंकों की लाइन में खड़ा होना पड़ेगा। राज्य सरकार ने इस खरीदी सत्र से धान की राशि सीधे किसानों के आधार लिंक बैंक खातों में ट्रांसफर करने की व्यवस्था शुरू करने का ऐलान किया है।

5 . मुंबई वर्षा : बारिश से बेहाल माया नगरी 7 की मौत, सड़कों पर सैलाब, उड़ानें प्रभावित

मुंबई वर्षा : मुंबई। कभी न थमने वाले शहर की रफ्तार इन दिनों बारिश ने थाम दी है। पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार तेज बारिश ने मुंबई की तस्वीर बदल दी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुष्टि की कि अब तक बारिश से जुड़े हादसों में 7 लोगों की मौत हो चुकी है। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि सड़कों पर सैलाब आ गया है, जगह-जगह गाड़ियां फंस गई हैं और आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग (IMD) ने ठाणे और पालघर जिलों के लिए 18–19 अगस्त को रेड अलर्ट जारी किया है। इसके चलते प्रशासन ने स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है। नांदेड़ जिले में 200 से ज्यादा लोग बारिश के पानी में फंस गए, जिन्हें सुरक्षित निकालने सेना की मदद लेनी पड़ी।

6 . एशिया कप 2025 का शेड्यूल जारी, जानें कब भिड़ेगा भारत-पाकिस्तान….

एशिया कप 2025 : क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। एशिया कप 2025 का पूरा शेड्यूल घोषित कर दिया गया है और इस बार यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। भारत, जो मौजूदा चैंपियन है, खिताब बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगा। सभी मुकाबले संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में होंगे। भारतीय टीम को ग्रुप ‘ए’ में रखा गया है, जहां उसका मुकाबला पाकिस्तान, यूएई और ओमान से होगा। भारत का पहला मैच 10 सितंबर को मेजबान यूएई के खिलाफ दुबई में खेला जाएगा। इसके बाद 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला होगा, जिसे दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। फैंस इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भारत अपना तीसरा ग्रुप मैच 19 सितंबर को ओमान के खिलाफ अबू धाबी में खेलेगा। सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से शुरू होंगे।

7 . महापौर के जेठ समेत 9 रसूखदार जुआरी पुलिस के शिकंजे में

बिलासपुर। पुलिस ने शहर के रसूखदार जुआरियों के जुए के बड़े फड़ में छापेमारी कर एक बड़ा नेटवर्क ध्वस्त किया। सरकंडा थाना क्षेत्र के कोनी रोड स्थित महावीर अग्रवाल के बाड़ा में चल रहे जुए में बिलासपुर महापौर पूजा विधानी के जेठ, भाजपा नेता के करीबी, पीडब्ल्यूडी ठेकेदार और होटल कारोबारी समेत 9 रसूखदार जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से कैश, क्वाइन और ताश पत्तियां बरामद की गईं।

8 . छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फरमान : वरिष्ठ अफसरों पर हजारों का जमानती वारंट जारी

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फरमान : रायपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में राज्य के तीन वरिष्ठ गृह विभाग के अधिकारियों के खिलाफ 50-50 हजार रुपए का जमानती वारंट जारी किया है। कोर्ट ने इन अधिकारियों को 4 सितंबर को व्यक्तिगत रूप से हाजिर होने का निर्देश भी दिया है। यह मामला 2013 से जुड़ा हुआ है और लंबे समय से अदालत में चल रहा था।

9 . शिंदे गुट को झटका, 40 कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल…इतना बड़ा उलटफेर आखिर कैसे हुआ

सोलापुर। महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा भूचाल आया है। उप मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे के गुट को बड़ा झटका लगा है। सोमवार (18 अगस्त) को सोलापुर में शिंदे गुट के कई पदाधिकारी और करीब 40 कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया। इस कदम के पीछे शिवसेना सोलापुर इकाई में बढ़ती आंतरिक कलह को मुख्य वजह बताया जा रहा है।

10 . नए अध्यक्षों की नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा, पोस्टर जलाए-चप्पलें फेंकी

Indore Politics : इंदौर। कांग्रेस संगठन में नए ग्रामीण और शहर अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर इंदौर में बवाल मच गया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बिना परामर्श के “पैराशूट लैंडिंग” कराई गई और नेतृत्व ने जमीनी कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर दी। विरोध में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के पोस्टर फाड़े और उन पर चप्पलें बरसाईं। कई जगहों पर पोस्टरों में आग भी लगाई गई। कांग्रेस हाईकमान ने शहर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी चिंटू चौकसे और ग्रामीण जिला अध्यक्ष के रूप में विपिन वानखेडे को सौंपी है। इस फैसले के बाद से स्थानीय कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ गई है। उनका कहना है कि उन्हें निर्णय प्रक्रिया से बाहर रखा गया और संगठन में मेहनत करने वालों की जगह बाहरी नेताओं को तरजीह दी गई।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories