CG BREAKING : मंत्रिमंडल विस्तार से पहले सीएम हाउस में हलचल, विधायक खुशवंत साहेब, गजेंद्र यादव और राजेश अग्रवाल पहुंचे CM हाउस

Sanjay Sahu
Indore Breaking

CG BREAKING : रायपुर: छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अब तस्वीर साफ हो गई है। कल यानी 20 अगस्त को सुबह 10:30 बजे राजभवन में तीन नए मंत्री शपथ लेंगे। भाजपा विधायक दल के सचेतक सुशांत शुक्ला ने लेटर जारी कर इसकी पुष्टि की है। सूत्रों के मुताबिक दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल और आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब को मंत्रिमंडल में जगह मिल रही है।

 

तीनों विधायकों को शपथ ग्रहण का संदेश भेजा जा चुका है और उनके लिए स्टेट गैरेज में गाड़ियां भी तैयार कर दी गई हैं। वहीं छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल विस्तार से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री हाउस में हलचल तेज हो गई है। विधायक खुशवंत साहेब, गजेंद्र यादव और राजेश अग्रवाल को सीएम हाउस बुलाया गया है। जानकारी के मुताबिक तीनों विधायक सीएम हाउस पहुंच चुके हैं, जहां वे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात करेंगे। मंत्रिमंडल विस्तार से पहले इन मुलाकातों को बेहद अहम माना जा रहा है।

CG BREAKING : इससे पहले तीनों विधायक सीएम हाउस पहुंचे थे और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की थी। वहीं सीएम ने शनिवार को राज्यपाल रामेन डेका से भी भेंट की थी।राज्यपाल रामेन डेका ने भी संकेत देते हुए कहा था – *“कुछ तो होने वाला है।”*

CG BREAKING : राजनीतिक हलकों में इस विस्तार को लेकर चर्चा है कि भाजपा सामाजिक और भौगोलिक संतुलन साधते हुए एक मंत्री सामान्य वर्ग से, एक अनुसूचित जनजाति से और एक पिछड़ा वर्ग से चुन रही है। इधर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के तीन वरिष्ठ विधायकों ने इस्तीफे की धमकी दी थी और कहीं उसी दबाव के चलते यह देरी नहीं हुई।

CG BREAKING : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 21 अगस्त को जापान और दक्षिण कोरिया दौरे पर रवाना होने वाले हैं। उससे पहले ही मंत्रिमंडल विस्तार की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। कल राजभवन में साय मंत्रिमंडल के तीन नए चेहरे शपथ लेंगे और इसके साथ ही सरकार का सामाजिक व क्षेत्रीय संतुलन तय होगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *