Sidhi News : कैंसरजनित थाई मागुर मछली का धंधा बेरोकटोक, प्रशासन मौन….

Sidhi News : सीधी। जिले के सिहावल ब्लॉक मुख्यालय सहित कई इलाकों में थाई मागुर मछली का अवैध व्यापार धड़ल्ले से जारी है। प्रतिबंधित होने के बावजूद सार्वजनिक स्थलों और गाड़ियों में भरकर व्यापारी इसे खुलेआम बेच रहे हैं।

Sidhi News : विशेषज्ञों के अनुसार थाई मागुर मछली स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है, इसमें कैंसर पैदा करने वाले तत्व पाए जाते हैं। यही कारण है कि भारत सरकार और राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (NGT) ने इसके पालन और विक्रय पर पूरी तरह रोक लगा रखी है।

पिछले महीने मत्स्य विभाग ने रामपुर नैकिन और कुचवाही बाजार में थाई मागुर मछली जब्त कर नष्ट की थी और विक्रेताओं को चेतावनी दी थी। इसके बावजूद सिहावल में प्रशासनिक अमला अब तक बेखबर है, जिससे नशे के शिकार लोग और मांसाहारी उपभोक्ता इस खतरनाक मछली को बड़े चाव से खरीद रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की उदासीनता ही इस प्रतिबंधित व्यापार को बढ़ावा दे रही है। अब सवाल यह है कि सिहावल प्रशासन आखिर कब जागेगा और कड़ी कार्यवाही करेगा?

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories