Gwalior News : एसआइआर से विधायक गायब ..विधायक ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाए ..

Sanjay Sahu
Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर/भूपेन्द्र भदौरिया : ग्वालियर 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा के कांग्रेस विधायक डॉ सतीश सिंह सिकरवार ने निर्वाचन आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा है.. कि चुनाव आयोग का जो फर्जी सॉफ्टवेयर है.. उस सॉफ्टवेयर के माध्यम से कई विसंगतियां हो रही है.. विधायक सतीश सिकरवार ने कहा कि..मतदाता केंद्र में पता किया तो मेरा नाम 15 ग्वालियर विधानसभा में दिखाया जा रहा है.

Gwalior News : मतदाता केंद्र क्रमांक 272 के बीएलओ ने यह बताया है कि आपके 2003 के रिकॉर्ड से मैपिंग कर दी गई है. मैपिंग से हुए खुलासे के बाद कांग्रेस विधायक का कहना है कि हम 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा के मतदाता हैं.. तो हमारा नाम 15 ग्वालियर विधानसभा में कैसे मैपिंग कर दिया गया.. जब मेरे साथ ऐसा हो रहा है.. तो आम मतदाता के साथ क्या हो रहा होगा.

 

Gwalior News : बीएलओ की लापरवाही सामने आई है.. शिकायत के बाद संशोधन करने की बात कही जा रही है.. इस कार्य के होने से लाखों लोग मतदाता सूची से वंचित हो जाएंगे.. हमारी ग्वालियर पूर्व विधानसभा से ही हजारों मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं..

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *