Rewa News: तहसील कार्यालय लोकार्पण के दौरान भाजपा के पूर्व और वर्तमान विधायक आए आमने-सामने, शिलापट्टिका को लेकर भोपाल तक बजी फोनों की घंटी

Sanjay Sahu

Rewa News: रीवा: उत्तर प्रदेश की सीमा से लगी रीवा जिले के त्योंथर तहसील कार्यालय के लोकार्पण को लेकर उसे समय हंगामा की स्थिति निर्मित हो गई जब भाजपा के पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी और भाजपा के ही वर्तमान विधायक सिद्धार्थ तिवारी के समर्थक आमने-सामने आ गए इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कार्यक्रम को बाधित करने का प्रयास किया हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा दिए गए दखल के बाद दोनों पक्ष शांत तो हुए लेकिन कैमरे में उनकी तल्खी कैद हो गई।

Rewa News: कार्यक्रम के दौरान जहां वर्तमान त्यौथर विधायक सिद्धार्थ तिवारी ने इसे मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की देन बताया तो वही पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी ने वर्तमान विधायक पर पलटवार करते हुए कहा कि वे जनता को ना बताएं कि उनके तीन पीढियां से त्योथर से कैसा संबंध रहा है उनके बाबा के जमाने में बेक़सूर लोग किस तरह यौन उत्पीड़न के मामले में जेल भेजे गए किस तरह से त्यौथर की जनता का शोषण हुआ

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *