Monday, August 31, 2026
Home Madhya Pradesh MP News: Singrauli: बीटगार्ड पर महिला रेंजर को धमकी का आरोप, निलंबन...

MP News: Singrauli: बीटगार्ड पर महिला रेंजर को धमकी का आरोप, निलंबन के बाद FIR पुराने रिकॉर्ड भी जांच के घेरे में

MP News: Singrauli: माड़ा वन परिक्षेत्र में पदस्थ बीटगार्ड पुष्पराज पांडेय एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। विभागीय बैठक के दौरान महिला रेंजर पुष्पा सिंह से अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में उन्हें निलंबित कर दिया गया है। मामले में माड़ा थाने में एफआईआर दर्ज कर पुलिस जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, माड़ा रेस्ट हाउस में आयोजित बैठक के दौरान ड्यूटी में लापरवाही और अनुपस्थिति को लेकर जब बीटगार्ड से जवाब मांगा गया, तो उन्होंने आपा खो दिया। इस दौरान कथित रूप से उन्होंने आपत्तिजनक टिप्पणी की और गाली-गलौज करते हुए शासकीय कार्य में बाधा डाली, जिससे बैठक का माहौल तनावपूर्ण हो गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने प्रारंभिक जांच के बाद बीटगार्ड को तत्काल निलंबित कर पूर्व सरई में अटैच कर दिया। वहीं, रेंजर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

MP News: Singrauli: इस प्रकरण के बाद संबंधित कर्मचारी का पुराना रिकॉर्ड भी चर्चा में है। सूत्रों के मुताबिक, पूर्व में भी उनके खिलाफ अभद्रता के आरोप लगे थे, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

MP News: Singrauli: वन विभाग ने “जूता मारने” जैसी खबरों को भ्रामक बताया है, लेकिन बैठक में अनुशासनहीनता और अपशब्दों के प्रयोग की पुष्टि की है। इसके अलावा तीन संतान से जुड़े सेवा नियमों का मामला भी जांच के दायरे में आ गया है। यदि यह तथ्य सही पाया जाता है, तो विभागीय कार्रवाई और कड़ी हो सकती है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here