MP News : जबलपुर के हिमांशु सोनी ने MPPSC में बनाई मिसाल, दिव्यांग कोटे में प्रदेश में प्रथम और सामान्य श्रेणी में 13वीं रैंक

VIKASH KHALKHO

जबलपुर, मध्य प्रदेश: अधारताल के रहने वाले हिमांशु सोनी ने एमपीपीएससी परीक्षा में न सिर्फ दिव्यांग कोटे में प्रथम स्थान हासिल किया, बल्कि सामान्य श्रेणी की रैंक में भी 13वीं स्थान प्राप्त कर सबको चौंका दिया। हिमांशु जन्म से ही 100% अस्थि दिव्यांग हैं और उन्होंने इसी स्थिति में रहकर अपनी पढ़ाई पूरी की।

हिमांशु की यह सफलता उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति और मेहनत का प्रमाण है। 2022 में भी उन्होंने एमपीपीएससी परीक्षा पास की थी, लेकिन इस बार उनकी उपलब्धि और भी बड़ी मानी जा रही है, क्योंकि उन्होंने सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को भी पीछे छोड़ दिया।

Read News : MP News : सिंगरौली में वैश्य महासम्मेलन की भव्य जिला बैठक सम्पन्न, व्यापारियों की आवाज को मिली नई दिशा

हिमांशु वर्तमान में जबलपुर के संचालक लोक शिक्षण विभाग में कार्यरत हैं। परीक्षा की तैयारी के दौरान उन्होंने अपनी नौकरी के साथ अध्ययन संतुलित किया और यह साबित किया कि दिव्यांगता किसी व्यक्ति की क्षमता पर अंकुश नहीं लगाती।

हिमांशु के माता-पिता दोनों ही रिटायर्ड शिक्षक हैं। उनके पिता महेंद्र कुमार सोनी और माता माधवी सोनी ने बताया कि हिमांशु ने हमेशा कठिन परिस्थितियों का सामना धैर्य और लगन से किया।

हिमांशु ने कहा, “अक्सर दिव्यांग यह सोचकर बैठ जाते हैं कि ईश्वर ने उनके साथ न्याय नहीं किया, इसलिए वे कुछ नहीं कर पाएंगे। मैं चाहता हूँ कि मेरी सफलता ऐसे सभी लोगों के लिए प्रेरणा बने।”

Read News : CG News : घरघोड़ा न्यायालय में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत : 3.6 लाख से अधिक प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का निपटान, परिवारों को मिला न्याय

हिमांशु सोनी, MPPSC चयनित: “मेरी सफलता केवल मेरी मेहनत और आत्मविश्वास का नतीजा है। दिव्यांग होना कोई बाधा नहीं है, बस लक्ष्य के प्रति समर्पण और लगन की जरूरत होती है।”

महेंद्र कुमार सोनी, पिता: “हिमांशु ने हमें गर्व महसूस कराया है। उसकी मेहनत और दृढ़ निश्चय सभी के लिए प्रेरणास्पद है।”

माधवी, माता: “हमेशा हिमांशु का समर्थन करते आए हैं। यह सफलता उसकी कठिन परिश्रम और धैर्य का परिणाम है।”

हिमांशु सोनी की यह उपलब्धि केवल एक सफलता की कहानी नहीं, बल्कि साहस, प्रेरणा और दिव्यांग व्यक्तियों के लिए उदाहरण बन गई है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *