Jabalpur News : जबलपुर : काम दिलाने के बहाने एक जिम संचालक द्वारा युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले युवती से दोस्ती बढ़ाई और फिर एक रिजॉर्ट में ले जाकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। पीड़िता की शिकायत पर पनागर पुलिस ने आरोपी जिम संचालक उदय सिंह रघुवंशी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
Jabalpur News : जानकारी के अनुसार, आरोपी उदय सिंह रघुवंशी पनागर इलाके में एक जिम संचालित करता है। उसने युवती को नौकरी दिलाने का झांसा देकर पहले भरोसे में लिया, फिर उसे एक रिजॉर्ट ले गया और वहां दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
Jabalpur News : पीड़िता ने थाने में पहुंचकर आपबीती बताई, जिसके आधार पर पनागर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को रवाना कर दिया गया है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।









