Bargi Toll Plaza News : बहोरीपार टोल प्लाजा पर महिला यात्रियों को बड़ी सौगात, आधुनिक ‘स्मार्ट पाउडर रूम’ का हुआ उद्घाटन

VIKASH KHALKHO

Bargi Toll Plaza News : जबलपुर-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बरगी बहोरीपार टोल प्लाजा पर महिला यात्रियों की सुविधा के लिए एक आधुनिक कदम उठाया गया है। शुक्रवार, 9 जनवरी 2026 को यहाँ नवनिर्मित स्मार्ट महिला शौचालय (वोलू पाउडर रूम) का भव्य उद्घाटन किया गया, जिससे अब राजमार्ग से गुजरने वाली महिलाओं को स्वच्छ और सुरक्षित प्रसाधन की सुविधा मिल सकेगी।

इस गरिमामयी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बरगी नगर पुलिस चौकी प्रभारी श्रीमती सरिता पटेल उपस्थित रहीं। उन्होंने विधिवत फीता काटकर पाउडर रूम का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने एनएचएआई (NHAI) की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि महिला सुरक्षा और स्वच्छता की दृष्टि से यह एक अत्यंत सराहनीय और जनहितकारी कदम है। अक्सर लंबी दूरी की यात्रा के दौरान महिला यात्रियों को बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ता था, जिसे यह आधुनिक रूम दूर करेगा।

लोकार्पण के पश्चात चौकी प्रभारी श्रीमती सरिता पटेल ने वहां उपस्थित कर्मचारियों, वाहन चालकों और आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने यातायात नियमों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सुरक्षित सफर के लिए नियमों का पालन करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने जोर दिया कि हेलमेट, सीट बेल्ट और गति सीमा का ध्यान रखकर ही हम सड़क दुर्घटनाओं को कम कर सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्री अमृत लाल साहू और प्रोजेक्ट मैनेजर श्री क्रांति कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों को पुलिस और टोल प्रबंधन की ओर से समझाइश दी गई। जागरूक करने के उद्देश्य से वाहन चालकों को सुरक्षा संबंधी पंपलेट भी वितरित किए गए।

टोल प्लाजा पर आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य न केवल बुनियादी ढांचा विकसित करना था, बल्कि यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक सफर का अनुभव प्रदान करना भी रहा। समारोह में टोल मैनेजर रचित अग्रवाल सहित श्री संजय मिश्रा, कमल सिंह और लोकेंद्र शर्मा जैसे कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन उपस्थित जनों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *