Tuesday, August 18, 2026
Home Business सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी में तेजी, जानें बड़े शहरों...

सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी में तेजी, जानें बड़े शहरों के ताज़ा रेट

Gold Silver Price Today
Gold Silver Price

नई दिल्ली: देशभर में Gold Silver Price Today यानी सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 13 फरवरी को 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,58,540 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया, जबकि मुंबई में यह 1,58,390 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 5,062.46 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा।

2026 में जारी है उतार-चढ़ाव

पिछले साल 2025 में रिकॉर्ड तेजी के बाद 2026 में सोने-चांदी की कीमतों में अस्थिरता बनी हुई है। बाजार की चाल अब पूरी तरह ग्लोबल संकेतों और वायदा कारोबार पर निर्भर दिख रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना मजबूती के साथ खुला, जबकि घरेलू सर्राफा बाजार में गिरावट दर्ज की गई। ऐसे में खरीदारी से पहले ताज़ा रेट जानना जरूरी हो जाता है।

ग्लोबल मार्केट और MCX संकेतों के अनुसार आज सोने और चांदी की कीमतों में हल्की उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। Gold Price Today और Silver Price Today जानने के लिए इसे नियमित रूप से अपडेट किया जाता है।

भारत में आज का सोना भाव

आज देश में:

  • 24 कैरेट गोल्ड: ₹15,578 (कल से ₹262 कम)

  • 22 कैरेट गोल्ड: ₹14,280 (कल से ₹240 कम)

  • 18 कैरेट गोल्ड: ₹11,684 (कल से ₹196 कम)

यह गिरावट अल्पकालिक मुनाफावसूली और अंतरराष्ट्रीय कीमतों के दबाव से जुड़ी मानी जा रही है।

बड़े शहरों में सोने के दाम

दिल्ली, जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोना 1,58,540 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और हैदराबाद में यह 1,58,390 रुपये दर्ज किया गया। अहमदाबाद और भोपाल में कीमत 1,58,440 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।

सोना और चांदी के ताज़ा भाव – 13 फरवरी 2026

देश के प्रमुख शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने (Gold) तथा चांदी (Silver) के दाम इस प्रकार हैं:

सोना (Gold Rate)

शहर 22 कैरेट (₹) 24 कैरेट (₹)
दिल्ली 1,45,340 1,58,540
मुंबई 1,45,190 1,58,390
अहमदाबाद 1,45,240 1,58,440
चेन्नई 1,45,190 1,58,390
कोलकाता 1,45,190 1,58,390
हैदराबाद 1,45,190 1,58,390
जयपुर 1,45,340 1,58,540
भोपाल 1,45,240 1,58,440
लखनऊ 1,45,340 1,58,540
चंडीगढ़ 1,45,340 1,58,540

चांदी (Silver Rate)

शहर / स्थान चांदी (₹ प्रति किलोग्राम) अंतरराष्ट्रीय हाजिर (USD/ounce)
देश का औसत 2,95,100 82.84

 

ग्लोबल मार्केट और MCX संकेतों के अनुसार आज सोने और चांदी की कीमतों में हल्की उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। Gold Price Today और Silver Price Today जानने के लिए इसे नियमित रूप से अपडेट किया जाता है।

MCX पर सोने की चाल

MCX पर सोना ₹1,53,750 प्रति 10 ग्राम के ओपनिंग रेट के साथ खुला।

  • इंट्राडे हाई: ₹1,54,837

  • मौजूदा भाव: करीब ₹1,54,200 (लगभग 1% बढ़त)

ग्लोबल मार्केट में मजबूती के संकेतों से वायदा कारोबार में तेजी देखी गई।

चांदी की कीमत में तेजी

सोने के उलट चांदी में तेजी दर्ज की गई। 13 फरवरी की सुबह चांदी 2,95,100 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसका हाजिर भाव 82.84 डॉलर प्रति औंस रहा।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक आर्थिक संकेत, डॉलर की चाल और ब्याज दरों की दिशा आने वाले दिनों में सोना-चांदी की कीमतों को प्रभावित करेंगे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here