Monday, May 18, 2026
32.9 C
Raipur

Sehore SI Thar Accident : आष्टा थार कांड : ‘नशे में थी एसआई, पुलिस ने भगाया’, परिजनों के गंभीर आरोपों से पुलिस महकमे में हड़कंप

Sehore SI Thar Accident : सीहोर। आष्टा में पदस्थ महिला सब इंस्पेक्टर (SI) किरण राजपूत की थार गाड़ी से हुई भीषण दुर्घटना के मामले में अब पुलिस प्रशासन के खिलाफ जनआक्रोश भड़क उठा है। न्याय की मांग को लेकर मृतक के परिजन और घायल पक्ष आज पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। परिजनों का आरोप है कि पुलिस विभाग अपनी ही अधिकारी को बचाने के लिए जांच की दिशा भटका रहा है और मुख्य आरोपी की अब तक गिरफ्तारी नहीं की गई है।

मामला पिछले दिनों का है जब आष्टा में पदस्थ एसआई किरण राजपूत ने अपनी थार जीप से झगरिया चौराहे पर चार लोगों को जोरदार टक्कर मार दी थी। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनका इलाज फिलहाल भोपाल के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों का दावा है कि दुर्घटना के समय महिला एसआई नशे की हालत में थी, लेकिन पुलिस ने जानबूझकर उनका मेडिकल परीक्षण नहीं कराया।

एसपी ऑफिस में धरने के दौरान उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब परिजनों की कोतवाली टीआई रवीन्द्र यादव से तीखी बहस हुई। परिजनों ने सीधा आरोप लगाया कि पुलिस ने ही घटना के तुरंत बाद किरण राजपूत को मौके से भगाने में मदद की। उन्होंने सवाल उठाया कि नामजद एफआईआर दर्ज होने के बावजूद आरोपी एसआई को अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया है? परिजनों का कहना है कि पुलिस अपनी सहकर्मी को बचाने के लिए साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ कर रही है।

परिजनों ने टीआई से बहस के दौरान यह भी कहा कि आम आदमी के साथ ऐसी घटना होती तो अब तक जेल में होता, लेकिन वर्दी के रसूख के कारण न्याय में देरी की जा रही है। उन्होंने मांग की है कि आरोपी एसआई का नार्को टेस्ट कराया जाए और मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी का गठन किया जाए। परिजनों के इन गंभीर आरोपों ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है।

फिलहाल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर भारी संख्या में लोग डटे हुए हैं और प्रशासन से आरोपी एसआई की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। परिजनों ने चेतावनी दी है कि जब तक उन्हें न्याय का ठोस आश्वासन नहीं मिलता और आरोपी सलाखों के पीछे नहीं पहुँचती, उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मामले ने अब सीहोर जिले में एक बड़े राजनीतिक और सामाजिक आंदोलन का रूप ले लिया है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Global Health Emergency: अफ्रीका में ईबोला का हाहाकार! WHO ने घोषित की Global Health Emergency, नए स्ट्रेन ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक...

Related Articles

Popular Categories