HomeMadhya PradeshBhopalMP BREAKING : नए साल में MP को बड़ी सौगात, 21 साल...

MP BREAKING : नए साल में MP को बड़ी सौगात, 21 साल बाद ‘जनबस’ सेवा शुरू, महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ी भर्ती, मुख्यमंत्री के व्यस्त दौरे — खंडवा से राजकोट तक कई कार्यक्रम, शाम को लौटेंगे भोपाल

Date:

Related stories

MP BREAKING : भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार नए साल से प्रदेशवासियों और सरकारी कर्मचारियों के लिए कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू करने जा रही है। इनमें 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की वापसी, पेंशन नियमों में सुधार, छुट्टियों के नए नियम और दो बच्चों की अनिवार्यता खत्म करने जैसे बड़े फैसले शामिल हैं।

MP BREAKING : 21 साल बाद ‘जनबस’ सेवा की शुरुआत

MP BREAKING : राज्य सरकार ‘जनबस’ नाम से नई बस सेवा शुरू कर रही है। इसके लिए राज्य परिवहन निगम की जगह यात्री परिवहन एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कंपनी बनाई गई है। यह कंपनी 25 जिलों में बसों का संचालन करेगी।सबसे पहले बस सेवा की शुरुआत इंदौर से होगी, इसके बाद इसे अन्य जिलों और फिर संभाग स्तर तक चरणबद्ध तरीके से विस्तार दिया जाएगा।

MP BREAKING : पेंशन नियमों में बड़ा परिवर्तन

सरकार पेंशन प्रावधानों को केंद्र सरकार की तर्ज पर संशोधित करने जा रही है।
नए नियम के तहत —
• 25 वर्ष से अधिक आयु की अविवाहित बेटी
• विधवा बेटी
• परित्यक्ता बेटी
भी परिवार पेंशन की पात्र होगी।
फिलहाल यह लाभ केवल 25 वर्ष तक की अविवाहित बेटी को मिलता है।

48 साल बाद छुट्टियों के नियमों में सुधार
छुट्टी प्रणाली को अधिक पारदर्शी और जेंडर न्यूट्रल बनाया गया है।
नए बदलावों में —
• बीमारी व निधन पर अवकाश लेना होगा आसान
• छुट्टी का गलत इस्तेमाल रोका जाएगा
• अधिकारियों की मनमर्जी पर लगेगी रोक
• छुट्टियों के लिए रोस्टर अनिवार्य होगा
साथ ही सरोगेसी और सिंगल फादर जैसे मामलों के लिए भी नए प्रावधान जोड़े गए हैं।

सरकारी नौकरी में ‘दो संतान नियम’ समाप्त
नए साल से तीन संतान वाले अभ्यर्थी भी सरकारी नौकरी के पात्र बन सकेंगे।
अब तक 26 जनवरी 2001 से लागू नियम के तहत दो से अधिक संतान वाले व्यक्ति नौकरी से वंचित रहते थे।

कैबिनेट में संशोधन प्रस्ताव पेश किया जाएगा। छत्तीसगढ़ और राजस्थान पहले ही यह शर्त समाप्त कर चुके हैं।साथ ही जिन कर्मचारियों के खिलाफ तीन संतान नियम से जुड़े मामले न्यायालय में लंबित हैं, वे नए नियम लागू होने के बाद स्वतः समाप्त माने जाएंगे।

महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ी भर्ती, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के 4767 पदों पर आवेदन शुरू

भोपाल। मध्यप्रदेश में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से बड़ी भर्ती निकाली गई है। विभाग द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के कुल 4767 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया एमपी ऑनलाइन चयन पोर्टल पर आज से शुरू हो गई है।

कितने पदों पर भर्ती
• 1573 — आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
• 3194 — आंगनवाड़ी सहायिका
कुल पद — 4767

कहां करें आवेदन
उम्मीदवार MP Online Selection Portal के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

आवेदन की अंतिम तिथि
10 जनवरी तक आवेदन किया जा सकेगा।

आवेदन से जुड़ी पात्रता, योग्यता और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी विभाग द्वारा जारी विस्तृत विज्ञापन में उपलब्ध होगी।

MP BREAKING : नया साल कृषि आधारित उद्योगों के नाम — 2026 को ‘एग्री बेस्ड इंडस्ट्री ईयर’ के रूप में मनाएगी मोहन सरकार

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने नए साल के लिए बड़ा लक्ष्य तय किया है। वर्ष 2026 को प्रदेश में कृषि आधारित उद्योगों वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। सरकार का कहना है कि 2025 में उद्योग एवं निवेश के क्षेत्र में व्यापक कार्य किए गए, अब अगले वर्ष का फोकस कृषि आधारित वैल्यू एडिशन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर रहेगा।

‘विकसित मध्यप्रदेश’ के संकल्प के साथ काम
सरकार ने कृषि, सिंचाई और जल प्रबंधन के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने को प्राथमिकता दी है। हर किसान के खेत तक सिंचाई का पानी पहुँचाने और प्रदेश में सिंचाई का रकबा 100 लाख हेक्टेयर करने का लक्ष्य तय किया गया है। वर्तमान में सिंचाई क्षेत्रफल में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

जल संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान
मध्यप्रदेश को जल संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय जल पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

चल रही प्रमुख परियोजनाएँ
• केन–बेतवा राष्ट्रीय परियोजना शुरू
• पार्वती–कालीसिंध–चंबल राष्ट्रीय परियोजना पर कार्य प्रगति पर
• मेगा तापी रिचार्ज परियोजना पर सहमति बनी

सरकार का कहना है कि कृषि आधारित उद्योगों के विस्तार से रोजगार, ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर और किसानों की आमदनी में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

MP BREAKING : भोपाल: मुख्यमंत्री के व्यस्त दौरे — खंडवा से राजकोट तक कई कार्यक्रम, शाम को लौटेंगे भोपाल

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री का 1 जनवरी 2026 का दिन व्यस्त दौरों और कार्यक्रमों से भरा रहेगा। मुख्यमंत्री सुबह स्टेट हैंगर भोपाल से खंडवा और बाद में इंदौर होते हुए राजकोट के लिए रवाना होंगे। दिनभर के कार्यक्रमों के बाद शाम को पुनः भोपाल लौटने का कार्यक्रम निर्धारित है।

मुख्यमंत्री का दिनभर का कार्यक्रम (1 जनवरी 2026)

• 10:10 प्रातः — स्टेट हैंगर, भोपाल आगमन
• 11:15 प्रातः — स्टेट हैंगर भोपाल से हेलीपेड मोरटक्का चौकी, जिला खंडवा आगमन
• 11:35 प्रातः — मोरटक्का चौकी से खेड़ी घाट, जिला खंडवा, स्थानीय कार्यक्रम

• 12:35 दोप. — पुनः हेलीपेड मोरटक्का चौकी आगमन
• 01:10 दोप. — हेलीपेड से एयरपोर्ट इंदौर, जिला इंदौर आगमन

• 02:10 दोप. — एयरपोर्ट इंदौर से एयरपोर्ट राजकोट, गुजरात आगमन
• 02:50 दोप. — राजकोट से हेलीपेड ग्राम प्रसला, उपलेटा, जिला राजकोट, स्थानीय कार्यक्रम

• 05:00 सायं — ग्राम प्रसला से एयरपोर्ट राजकोट प्रस्थान
• 06:20 सायं — एयरपोर्ट राजकोट से स्टेट हैंगर भोपाल आगमन
• 06:35 सायं — निवास आगमन

MP BREAKING : मुख्यमंत्री के इन दौरों के दौरान स्थानीय कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी भी शामिल होंगे।

 

 

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here