MP News : पत्रकारों ने पृथ्वीपुर थाना प्रभारी पर पक्षपात और हमलावर को संरक्षण देने का आरोप लगाकर सौंपा ज्ञापन

VIKASH KHALKHO

निवाड़ी, मध्य प्रदेश: जिले के पृथ्वीपुर थाना में पदस्थ टी.आई. जितेन्द्र सिंह गुर्जर के पक्षपातपूर्ण रवैये से असंतुष्ट होकर पत्रकारों और आमजन ने पुलिस महानिरीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। पत्रकारों का आरोप है कि थाना प्रभारी आरोपी करुणेश साहू को खुलेआम संरक्षण दे रहे हैं, जबकि आरोपी पीड़ित कुलदीप खटीक और उनके परिवार को लंबे समय से प्रताड़ित कर रहा है।

ज्ञापन में बताया गया है कि करुणेश साहू के खिलाफ मारपीट और एससी/एसटी सहित विभिन्न धाराओं में पहले से अपराध दर्ज हैं। आरोपी जमानत पर रहते हुए भी पीड़ित परिवार पर दबाव डाल रहा है और हत्या की धमकियां दे रहा है। बीते दिनों आरोपी ने पीड़ित के साथ मारपीट की, लेकिन जब पीड़ित थाना पृथ्वीपुर पहुंचा तो टी.आई. जितेन्द्र सिंह गुर्जर ने आरोपी का नाम सुनते ही गालियां दी और पीड़ित की शिकायत नहीं सुनी।

Read News : MP News : जबलपुर के हिमांशु सोनी ने MPPSC में बनाई मिसाल, दिव्यांग कोटे में प्रदेश में प्रथम और सामान्य श्रेणी में 13वीं रैंक

पत्रकारों ने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी ने पीड़ित को धमकी दी कि जब तक वे पदस्थ हैं, आरोपी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकता। इसके कारण आरोपी अपराधबोध के बिना वारदातें कर रहा है और झूठी शिकायतें कर पीड़ित और उसके परिवार को परेशान कर रहा है। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि आरोपी पूर्व में पीड़ित के भाई प्रदीप खटीक पर भी प्राणघातक हमला कर चुका है।

Read News : MP News : सिंगरौली में वैश्य महासम्मेलन की भव्य जिला बैठक सम्पन्न, व्यापारियों की आवाज को मिली नई दिशा

पत्रकारों ने मांग की है कि:

  1. थाना प्रभारी और नगर निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

  2. आरोपी करुणेश साहू के खिलाफ फौरन प्रकरण दर्ज किया जाए।

  3. अनुसूचित जाति/जनजाति और पिछड़े वर्ग के पत्रकारों के साथ भेदभाव को रोका जाए।

ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि अगर 7 दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं हुई, तो पत्रकार आंदोलन और न्यायालय का सहारा लेंगे।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया है कि थाना प्रभारी और आरोपी करुणेश साहू के खिलाफ एसडीओपी पृथ्वीपुर को जांच कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *