Netflix Layoffs: इस कंपनी ने करीब 1,000 कर्मचारियों की छंटनी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

Sanjay Sahu
Netflix Layoffs

Netflix Layoffs:नई दिल्ली। दुनिया की प्रमुख स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल नेटफ्लिक्स ने कर्मचारियों की छंटनी का बड़ा फैसला लिया है। कंपनी ने करीब 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। यह वर्ष 2022 के बाद कंपनी की सबसे बड़ी छंटनी बताई जा रही है। द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फैसले से कंपनी के कुल कर्मचारियों का लगभग 6 प्रतिशत हिस्सा प्रभावित होगा। छंटनी का असर मुख्य रूप से प्रोडक्ट, टेक्नोलॉजी, लीगल और ह्यूमन रिसोर्सेज (HR) टीमों पर पड़ने की संभावना है। कंपनी के सह-सीईओ टेड सारंडोस और ग्रेग पीटर्स ने बुधवार को ईमेल के जरिए कर्मचारियों को इस फैसले की जानकारी दी।

ग्रोथ बढ़ाने के दबाव में नेटफ्लिक्स

नेटफ्लिक्स अपने पारंपरिक सब्सक्रिप्शन कारोबार से आगे बढ़कर कमाई के नए रास्ते तलाश रही है। कंपनी को स्ट्रीमिंग बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और धीमी ग्रोथ की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। सह-सीईओ टेड सारंडोस ने सितंबर के अंत में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि कंपनी उतनी तेजी से आगे नहीं बढ़ रही है, जितनी वह चाहते हैं।

ऐसे में कंपनी अपने कारोबार की रफ्तार बढ़ाने और बदलते बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश कर रही है।

शेयरों में गिरावट और बढ़ती प्रतिस्पर्धा

बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले छह महीनों में नेटफ्लिक्स के शेयरों में 30 प्रतिशत से अधिक और एक साल में 40 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, शेयरों में गिरावट के पीछे कई बाजार संबंधी कारक हो सकते हैं।

स्ट्रीमिंग कारोबार में नेटफ्लिक्स को दूसरे प्लेटफॉर्म से कड़ी टक्कर मिल रही है। दर्शकों को अपने साथ बनाए रखने और कमाई के नए स्रोत तैयार करने के लिए कंपनी विज्ञापन, लाइव प्रोग्रामिंग और गेमिंग जैसे क्षेत्रों में भी निवेश कर रही है।

व्यूअरशिप को लेकर भी सवाल

नेटफ्लिक्स ने साल की पहली छमाही में करीब 97 अरब घंटे का व्यूइंग टाइम दर्ज किया, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 2 प्रतिशत अधिक था। इसके बावजूद कंपनी को दर्शकों की भागीदारी और सब्सक्रिप्शन के मूल्य को लेकर निवेशकों के सवालों का सामना करना पड़ा है।

कंपनी ने यह भी घोषणा की है कि अब वह साल में दो बार के बजाय सालाना आधार पर विस्तृत एंगेजमेंट डेटा जारी करेगी। ऐसे आंकड़ों से निवेशकों को यह समझने में मदद मिलती है कि दर्शक प्लेटफॉर्म पर कितना समय बिता रहे हैं।

अमेरिका में महंगे हुए सब्सक्रिप्शन प्लान

नेटफ्लिक्स ने अमेरिका में अपने सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमतें भी बढ़ाई हैं। मार्च में विज्ञापन-मुक्त स्टैंडर्ड प्लान की मासिक कीमत 17.99 डॉलर से बढ़ाकर 19.99 डॉलर कर दी गई। वहीं, विज्ञापन वाले प्लान की कीमत 7.99 डॉलर से बढ़कर 8.99 डॉलर प्रति माह हो गई।

2022 के बाद सबसे बड़ी छंटनी

Netflix Layoffs:नेटफ्लिक्स ने इससे पहले वर्ष 2022 में भी बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी की थी। उस समय कंपनी को एक दशक से अधिक समय में पहली बार सब्सक्राइबर गंवाने की चुनौती का सामना करना पड़ा था। पिछले साल के अंत तक कंपनी में लगभग 16,000 पूर्णकालिक कर्मचारी कार्यरत थे। करीब 1,000 कर्मचारियों की ताजा छंटनी से कंपनी की लागत, कारोबार की रणनीति और भविष्य की ग्रोथ को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है।

Share The News
Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *