Sunday, September 20, 2026
Home Madhya Pradesh newborn in the garbage : आवासीय कॉलोनी के कचरे के ढेर में...

newborn in the garbage : आवासीय कॉलोनी के कचरे के ढेर में मिला नवजात का शव, पुलिस ने शुरू की जांच

newborn in the garbage : रीवा। रीवा के चोरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत मैदानी स्थित एक आवासीय कॉलोनी में कचरे के ढेर में नवजात शिशु का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय रहवासियों द्वारा घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही चोरहटा पुलिस मौके पर पहुँची और नवजात के शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने आवश्यक पंचनामा कार्रवाई करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल रवाना कर दिया है।

newborn in the garbage : घटना के संबंध में जानकारी देते हुए चोरहटा थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि, “27 नवंबर की शाम को मैदानी स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के कचरे के ढेर में एक नवजात शिशु का शव देखे जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर पहुँची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पीएम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेजा है।”

थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मर्ग कायम कर लिया गया है और मामले की विस्तृत जाँच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह नवजात किसका है और किन परिस्थितियों में उसे कचरे के ढेर में फेंका गया।

Share The News
Previous articleGwalior News : एसआइआर से विधायक गायब ..विधायक ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाए ..
Next articleYoung man drowned in pond : तिलांजलि देने तालाब पहुंचा युवक गहरे पानी में डूबा, SDRF ने बरामद किया शव
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here