M.P News : शादी की खुशियाँ बदलीं मातम में, छतरपुर में हाईवे पर भीषण टक्कर, एक ही परिवार के नहीं रहे 5 लोग

0
119
Accident
रीवा ओवरब्रिज हादसा

छतरपुर : छतरपुर जिले में शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसा सामने आया, जिसने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी। सागर-कानपुर नेशनल हाईवे पर बिलवार और चौपरिया सरकार गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने सेंट्रो कार को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल होकर जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।

शादी के बाद बेटी को घर लाने निकला था परिवार
जानकारी के अनुसार, सतना जिले का रहने वाला प्रजापति परिवार अपनी बेटी को शादी के बाद दारपुर क्षेत्र से घर लाने जा रहा था। परिवार की कार जैसे ही गुलगंज थाना क्षेत्र में पहुंची, अचानक सामने से आ रहे तेज गति वाले ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

Read More : M.P Indigo Crisis : इंडिगो फ्लाइट संकट गहराया! भोपाल से पुणे-मुंबई उड़ानें कैंसिल, 150 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द

हादसे में 5 लोगों की मौत, दो अस्पताल में भर्ती
हादसे में जिन लोगों की मौके पर मौत हुई, उनके नाम इस प्रकार हैं:

  • महेन्द्र प्रजापति (30)
  • लक्ष्मण प्रजापति (40)
  • दीपक प्रजापति (24)
  • सुरेन्द्र प्रजापति (26)
  • लालू प्रजापति (17)
  • वहीं, घायल हुए दो लोगों—
  • भूपेन्द्र प्रजापति (22)
  • जीतेन्द्र प्रजापति (20)
    को छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

कार के गेट तोड़कर निकाले गए शव
टक्कर के बाद कार बुरी तरह दब गई थी। मौके पर मौजूद पुलिस और राहगीरों ने कार के गेट तोड़कर शवों और घायलों को बाहर निकाला। हादसे के समय आईजी सागर रेंज हिमानी खन्ना भी उसी मार्ग से गुजर रही थीं। उन्होंने रुककर तुरंत पुलिस को निर्देश दिए और मौके का निरीक्षण किया।

Read More : Indigo Crisis : हजारों उड़ानें रद्द, इंडिगो संकट मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, आज हो सकती है स्पेशल सुनवाई!

पुलिस और प्रशासन सतर्क, फरार ट्रक पकड़ा गया
हादसे के बाद ट्रक का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही बिजावर पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी कर ट्रक को पकड़ लिया और उसे जप्त कर लिया गया है।जिला अस्पताल में एडीएम मिलिंद नागदेवे, एएसपी आदित्य पटले और अन्य पुलिस अधिकारी पहुंचे तथा घायलों के इलाज की व्यवस्था की।

बढ़ते सड़क हादसों पर सवाल
यह हादसा फिर साबित करता है कि हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही किस तरह परिवारों को उजाड़ रही है। स्थानीय लोग भी इस मार्ग पर लगातार बढ़ रहे हादसों को लेकर चिंता जता रहे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here