Monday, August 31, 2026
Home Madhya Pradesh MP News Sidhi: सीधी के अमिलिया में रैली के दौरान हिंसा, ‘बोलेरो...

MP News Sidhi: सीधी के अमिलिया में रैली के दौरान हिंसा, ‘बोलेरो विवाद’ से भड़का बवाल, थाने तक पहुंचा मामला

MP News Sidhi: सीधी के अमिलिया में रैली के दौरान हिंसा, ‘बोलेरो विवाद’ से भड़का बवाल, थाने तक पहुंचा मामला मध्य प्रदेश के सीधी जिले के अमिलिया क्षेत्र में अंबेडकर जयंती पर निकली रैली के दौरान अचानक हिंसा भड़क गई। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे खड़ी बोलेरो को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट और पथराव में बदल गया।

घटना के दौरान भीड़ ने दो युवकों के साथ जमकर मारपीट की और एक घर में घुसकर भी हमला किया। स्थानीय लोगों के अनुसार स्थिति कुछ ही देर में बेकाबू हो गई और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

MP News Sidhi: सीधी के अमिलिया में रैली के दौरान हिंसा, ‘बोलेरो विवाद’ से भड़का बवाल, थाने तक पहुंचा मामला वहीं बसपा की पूर्व प्रत्याशी रानी वर्मा ने इसे सुनियोजित साजिश बताते हुए महिलाओं के साथ अभद्रता के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि रैली को रोकने की कोशिश की गई, जिसके बाद विवाद बढ़ा।

मामला थाने तक पहुंच गया, जहां आक्रोशित भीड़ ने पथराव कर पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ की और पुलिसकर्मियों के साथ भी झड़प हुई। प्रशासन के मुताबिक घटना में कम से कम 14 लोग घायल हुए हैं।

MP News Sidhi: सीधी के अमिलिया में रैली के दौरान हिंसा, ‘बोलेरो विवाद’ से भड़का बवाल, थाने तक पहुंचा मामला फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here