CG Breaking: कर्ज के बोझ तले दबा व्यापारी, परिवार संग जहर खाकर दी जान देने की कोशिश

Sanjay Sahu
CG Breaking

CG Breaking: कवर्धा : कवर्धा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां आर्थिक तंगी और भारी कर्ज के दबाव में एक व्यापारी ने पत्नी और बच्चों के साथ जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। सभी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

CG Breaking: जानकारी के अनुसार मामला करीब 4 करोड़ रुपये के लेन-देन से जुड़ा है। व्यापारी पर उधारी का दबाव था और पैसे की मांग को लेकर उसे जान से मारने की धमकियां भी मिल रही थीं। इससे परेशान होकर उसने परिवार सहित यह कदम उठाया।

CG Breaking: घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मौके से 3 पन्नों का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें आर्थिक परेशानी और लेन-देन से जुड़े कारणों का उल्लेख किया गया है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है, जबकि सभी पीड़ितों का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *