Monday, May 18, 2026
33.1 C
Raipur

Sanjay Gandhi Hospital Complex : संजय गांधी अस्पताल परिसर में खूनी संघर्ष; दुकान लगाने को लेकर भिड़े दो पक्ष, वीडियो वायरल.

Sanjay Gandhi Hospital Complex :  रीवा: विंध्य के सबसे बड़े चिकित्सा केंद्र, संजय गांधी अस्पताल के मुख्य द्वार पर आज दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब दुकान लगाने की मामूली बात को लेकर दो दुकानदार आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों और उनके परिजनों के बीच अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं।

Sanjay Gandhi Hospital Complex :  मिली जानकारी के अनुसार, विवाद की जड़ अस्पताल के गेट के पास दुकान लगाने की जगह को लेकर थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों दुकानदार काफी समय से एक ही स्थान पर अपना कब्जा जमाना चाह रहे थे। आज बात इतनी बिगड़ गई कि शब्दों की मर्यादा लांघते हुए दोनों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसों की बरसात कर दी। अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों और राहगीरों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन आक्रोशित दुकानदार किसी की सुनने को तैयार नहीं थे।

Sanjay Gandhi Hospital Complex :  घटना की सूचना मिलते ही अमहिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले ही मारपीट में शामिल कुछ लोग वहां से खिसक गए, हालांकि पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त शुरू कर दी है। अस्पताल परिसर जैसे संवेदनशील क्षेत्र में इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। सरेराह हुई इस गुंडागर्दी से अस्पताल आने वाले तीमारदारों में भय का माहौल है।

Sanjay Gandhi Hospital Complex :  अमहिया थाना प्रभारी ने बताया कि दुकानदारों के बीच विवाद और मारपीट की शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस ने वायरल वीडियो को साक्ष्य के रूप में लिया है और दोनों पक्षों को थाने तलब किया गया है। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर शांति भंग करने और मारपीट करने वालों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, अस्पताल के गेट पर स्थिति सामान्य है और पुलिस बल की निगरानी बढ़ा दी गई है।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Latest YouTube Shorts

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Police Transfer: एसपी विजय पांडेय का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, कई अधिकारियों के तबादले

जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में कानून व्यवस्था और...

Related Articles

Popular Categories