Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Crime :मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, 1 किलो...

Indore Crime :मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, 1 किलो से अधिक गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

0
88
Indore Crime
Indore Crime

Indore Crime : इंदौर : इंदौर क्राइम ब्रांच ने नशे के कारोबार पर एक और करारा प्रहार करते हुए एक युवक को अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम तरुण तालुकदार है, जो इंदौर के द्वारकापुरी क्षेत्र का निवासी है।

Indore Crime : पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से करीब 1.597 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई जा रही है। साथ ही आरोपी के पास से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है, जिसका उपयोग वह गांजे की तस्करी में करता था।

 

Indore Crime : पूछताछ के दौरान तरुण तालुकदार ने स्वीकार किया कि वह सस्ते दामों पर गांजा खरीदता था और इंदौर शहर में नशे के लती लोगों को ऊँचे दामों पर बेचता था। वह युवाओं को नशे की गिरफ्त में फंसाकर अवैध मुनाफा कमाने का काम कर रहा था। वही पुलिस अब आरोपी के नेटवर्क की जांच कर रही है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि उसके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here