Friday, September 25, 2026
Home Madhya Pradesh MP TOP 5 BIG NEWS : पीएम का एमपी दौरा, भाईजानों को...

MP TOP 5 BIG NEWS : पीएम का एमपी दौरा, भाईजानों को गरबा में नो एंट्री…समेत 5 बड़ी खबरें….

MP TOP 5 BIG NEWS
MP TOP 5 BIG NEWS
  1. पीएम मोदी का जन्मदिन विशेष दौरा:
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्यप्रदेश के धार जिले के भैसोला में कार्यक्रम करेंगे। देश के पहले पीएम मित्र पार्क का शिलान्यास करेंगे। साथ ही स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार एवं पोषण अभियान का शुभारंभ, “एक बगिया माँ के नाम” योजना में महिलाओं को पौधे भेंट और सिकल सेल स्क्रीनिंग के 1 करोड़वें कार्ड का वितरण करेंगे। सुमन सखी चैटबॉट लॉन्चिंग और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत हितग्राहियों के खातों में राशि ट्रांसफर की जाएगी। राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे।

  2. एमपी में गरबा पंडालों में मुस्लिम युवकों की एंट्री पर विवाद:
    नवरात्र से पहले मध्यप्रदेश में गरबा पंडालों में मुस्लिम युवक युवतियों को बरगलाने के आरोपों के चलते नो एंट्री की मांग उठी। विहिप और बजरंग दल ने चिंता जताई। पिछले 3 महीने में कई केस दर्ज और आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई।

  3. शारदीय नवरात्र की तैयारियां तेज:
    22 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक नवरात्र उत्सव मनाया जाएगा। इस बार नवरात्र 10 दिनों का होगा और 2 अक्टूबर को दशहरा। प्रदेशभर में सार्वजनिक दुर्गा प्रतिमा स्थापना और गरबा पंडालों का निर्माण जारी है। गरबा डांस की ट्रेनिंग भी शुरू हो गई है।

  4. खजुराहो की विष्णु मूर्ति से जुड़ी जनहित याचिका खारिज:
    सुप्रीम कोर्ट ने खजुराहो की विष्णु मूर्ति के क्षतिग्रस्त सिर के पुनर्निर्माण में हस्तक्षेप की मांग वाली याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि यह पूरी तरह से ASI का अधिकार क्षेत्र है और ASI ही तय करेगी कि पुनर्निर्माण की अनुमति दी जाए या नहीं।

  5. पीएम मोदी का इंदौर हेलीपेड दौरा:
    सुबह 10.55 बजे पीएम मोदी इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 11.35 बजे भैसोला हेलीपेड पर उनका स्वागत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। 11.45 से 1 बजे तक पीएम मित्र पार्क कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे इंदौर से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here