Sunday, August 23, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, एडवांस सैलरी और सस्ते...

CG NEWS : सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, एडवांस सैलरी और सस्ते लोन की सुविधा शुरू

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS: रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने मंत्रालय के कर्मचारियों को आर्थिक राहत देने के उद्देश्य से एक नई ऋण योजना लागू की है। इस योजना के तहत कर्मचारियों को उनकी अर्जित सैलरी के आधार पर तत्काल वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे वे अपनी जरूरी जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकें।

CG NEWS: योजना के अनुसार, शासकीय कर्मचारी अपने मासिक वेतन का एक हिस्सा बिना किसी ब्याज के अग्रिम रूप से प्राप्त कर सकेंगे। इससे आकस्मिक खर्चों के समय उन्हें बाहरी स्रोतों से कर्ज लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

CG NEWS: इसके साथ ही, कर्मचारियों को उनके वेतन के आधार पर पांच साल तक की अवधि के लिए कम ब्याज दर पर दीर्घकालिक ऋण लेने की सुविधा भी मिलेगी। कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा के अनुसार, यह लंबे समय से की जा रही मांग थी, जिसे अब सरकार ने लागू कर दिया है।

CG NEWS: भविष्य में इस योजना के दायरे को और बढ़ाते हुए होम लोन और शिक्षा ऋण जैसी सुविधाएं भी जोड़ी जाएंगी, जिससे कर्मचारियों को और अधिक लाभ मिल सके। योजना को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए डिजिटल प्रक्रिया अपनाई गई है। कर्मचारी रिफाइन एप के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे, जिसे कार्मिक संपदा से जोड़ा गया है, ताकि प्रक्रिया सरल, तेज और भरोसेमंद बन सके।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here