Wednesday, August 19, 2026
Home Sports IPL 2026: आज चेपॉक में CSK vs PBKS! धोनी-ब्रेविस के बिना...

IPL 2026: आज चेपॉक में CSK vs PBKS! धोनी-ब्रेविस के बिना उतरेगी चेन्नई, पंजाब का पलड़ा भारी…

IPL 2026 का 7वां मुकाबला आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला जाएगा। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा।

दोनों टीमों की अलग शुरुआत

पंजाब किंग्स ने अपने पहले मैच में गुजरात के खिलाफ जीत दर्ज की थी, जिससे टीम का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स को राजस्थान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, ऐसे में CSK के लिए यह मुकाबला वापसी का मौका होगा।

Read More : CG NEWS : सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, एडवांस सैलरी और सस्ते लोन की सुविधा शुरू

CSK को बड़ा झटका

चेन्नई आज भी अपने अनुभवी खिलाड़ी एमएस धोनी और डेवाल्ड ब्रेविस के बिना मैदान में उतरेगी। दोनों खिलाड़ी चोट के कारण बाहर हैं, जिससे टीम की संतुलन पर असर पड़ सकता है।

हेड-टू-हेड में कांटे की टक्कर

दोनों टीमों के बीच अब तक 33 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें CSK ने 17 और PBKS ने 15 मैच जीते हैं। हालांकि पिछले सीजन में पंजाब ने चेन्नई को दोनों मैचों में हराया था। चेपॉक में भी हाल के तीन मुकाबले PBKS ने ही जीते हैं।

खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

पंजाब के कूपर कोनोली ने पिछले मैच में शानदार अर्धशतक लगाया था, जिससे टीम को मजबूती मिली है। वहीं युजवेंद्र चहल और विजयकुमार वैशाख की गेंदबाजी भी प्रभावी रही।
दूसरी ओर CSK के बल्लेबाजों को इस मैच में बेहतर प्रदर्शन करना होगा, क्योंकि पिछले मैच में टीम की बैटिंग और बॉलिंग दोनों कमजोर रही थी।

पिच और मौसम रिपोर्ट

चेपॉक की पिच पारंपरिक रूप से स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार होती है। शुरुआती ओवरों में बल्लेबाजी आसान रहती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच धीमी हो जाती है और स्पिनर्स हावी हो जाते हैं।
मौसम गर्म और उमस भरा रहेगा, तापमान 26 से 36 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

संभावित प्लेइंग इलेवन

चेन्नई सुपर किंग्स:
संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़, आयुष म्हात्रे, मैट शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जैमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, सरफराज खान।

पंजाब किंग्स:
प्रभसिमरन सिंह, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वाधेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोयनिस, मार्को यानसन, जैवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, प्रियांश आर्या।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here