पश्चिम बंगाल चुनाव में रिकॉर्ड वोटिंग! महिला मतदाताओं की सबसे ज्यादा भागीदारी… TMC-BJP दोनों ने जताया जीत का भरोसा

0
97

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 आखिरकार दो चरणों में संपन्न हो गया। चुनाव के दौरान राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप, सुरक्षा व्यवस्था और विभिन्न विवादों के बीच मतदाताओं का उत्साह देखने लायक रहा। राज्य में इस बार रिकॉर्डतोड़ मतदान दर्ज किया गया, जिसने पिछले कई चुनावी आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया।

प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, दोनों चरणों को मिलाकर राज्य में कुल 92.47 फीसदी मतदान हुआ है। हालांकि निर्वाचन आयोग की ओर से अंतिम आंकड़ों में हल्का बदलाव संभव माना जा रहा है।

दोनों चरणों में जमकर मतदान

राज्य में पहले चरण में 152 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ, जहां 93.19 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई। वहीं दूसरे चरण में 142 सीटों पर 91.66 फीसदी मतदान हुआ।

विशेष बात यह रही कि दोनों चरणों में महिला मतदाताओं ने पुरुषों से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र में अपनी मजबूत भागीदारी दर्ज कराई।

महिला वोटर्स ने बनाया नया रिकॉर्ड

चुनाव में महिलाओं की भागीदारी सबसे ज्यादा चर्चा में रही। पहले चरण में 94.10 फीसदी महिला मतदाताओं ने वोट डाले, जबकि दूसरे चरण में यह आंकड़ा 92.28 फीसदी रहा।

कुल मिलाकर पूरे चुनाव में 93.24 फीसदी महिला वोटर्स ने मतदान किया, जो राज्य के चुनावी इतिहास में एक बड़ा रिकॉर्ड माना जा रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि महिलाओं की यह सक्रिय भागीदारी चुनाव परिणामों पर बड़ा असर डाल सकती है।

पुरुष मतदाताओं ने भी दिखाया उत्साह

हालांकि महिला वोटिंग प्रतिशत अधिक रहा, लेकिन पुरुष मतदाता भी पीछे नहीं रहे। पहले चरण में पुरुषों ने 92.34 फीसदी मतदान किया, जबकि दूसरे चरण में यह आंकड़ा 91.07 फीसदी दर्ज हुआ।दोनों चरणों को मिलाकर पुरुष मतदान प्रतिशत 91.74 फीसदी रहा, जो अपने आप में बेहद अहम माना जा रहा है।

कोलकाता से लेकर पूर्वी बर्धमान तक भारी वोटिंग

दूसरे चरण में राजधानी कोलकाता में करीब 87 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। वहीं पूर्वी बर्धमान जिला सबसे आगे रहा, जहां 92.46 फीसदी वोटिंग हुई।

विशेषज्ञों के अनुसार यह पश्चिम बंगाल में आजादी के बाद सबसे अधिक भागीदारी वाला विधानसभा चुनाव माना जा रहा है।
Wb1

भवानीपुर सीट पर टिकी देशभर की नजर

इस चुनाव की सबसे चर्चित सीटों में दक्षिण कोलकाता की भवानीपुर विधानसभा सीट शामिल रही। यहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मैदान में हैं, जबकि उनके सामने बीजेपी के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी चुनौती पेश कर रहे हैं।

साल 2021 के चुनाव में सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को नंदीग्राम सीट से हराया था। इस बार भवानीपुर सीट पर भी जबरदस्त मतदान हुआ और करीब 87 फीसदी वोट पड़े।

TMC और BJP दोनों ने जताया जीत का भरोसा

भारी मतदान के बाद राज्य की प्रमुख राजनीतिक पार्टियां तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी दोनों अपनी जीत को लेकर आत्मविश्वास से भरी नजर आ रही हैं।

अब सभी की नजरें 4 मई को आने वाले चुनाव परिणामों पर टिकी हैं, जो यह तय करेंगे कि बंगाल की सत्ता पर अगली सरकार किसकी बनेगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here