Sanjay Gandhi Hospital Rewa : संजय गांधी अस्पताल में ‘प्यासा बचपन’: 45 डिग्री पारे के बीच बूंद-बूंद पानी को तरसे मरीज; 5 मंजिला इमारत में केवल ग्राउंड फ्लोर पर सहारा

0
73

Sanjay Gandhi Hospital Rewa : रीवा: विंध्य क्षेत्र के सबसे बड़े चिकित्सा केंद्र, संजय गांधी अस्पताल में इन दिनों मरीजों और उनके परिजनों को इलाज से ज्यादा पानी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। शहर का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुँच चुका है, लेकिन इस 5 मंजिला विशाल अस्पताल की व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं। अस्पताल की ऊपरी चार मंजिलों पर पानी का कोई इंतजाम नहीं है, जिसके कारण मरीजों के अटेंडरों को भीषण गर्मी में पांचवीं मंजिल से नीचे ग्राउंड फ्लोर तक दौड़ लगानी पड़ रही है।

सिस्टम की लापरवाही, तीमारदार परेशान: अस्पताल में कुल 5 मंजिलों के बीच मात्र 2 वाटर कूलर कार्य कर रहे हैं। सबसे विकट स्थिति उन परिजनों की है जो अकेले मरीज की देखभाल कर रहे हैं; उन्हें समझ नहीं आ रहा कि वे बीमार स्वजन के पास रुकें या प्यास बुझाने के लिए नीचे लंबी लाइनों में लगें। आलम यह है कि लोग अपने छोटे बच्चों को पानी लाने के लिए भेज रहे हैं या अजनबियों के भरोसे मरीज को छोड़कर नीचे भाग रहे हैं। भारी-भरकम बजट के बावजूद मूलभूत सुविधाओं का यह अभाव अस्पताल प्रशासन के लचर इंतजामों की पोल खोल रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here