Thursday, August 20, 2026
Home Madhya Pradesh APSU Hostel Violence Rewa : चंद्रशेखर मिश्र हॉस्टल में मारपीट का लाइव...

APSU Hostel Violence Rewa : चंद्रशेखर मिश्र हॉस्टल में मारपीट का लाइव वीडियो वायरल, बीपीएड छात्रों की दबंगई, मामला दर्ज

APSU Hostel Violence Rewa : रीवा। अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (APS University) के कैंपस में शुक्रवार देर रात जमकर बवाल हुआ। चंद्रशेखर मिश्र पुरुष छात्रावास में पेट्रोल चोरी का आरोप लगाते हुए बीपीएड (B.P.Ed) के छात्रों ने बी-फार्मा (B.Pharma) द्वितीय वर्ष के छात्र अद्वैत मिश्रा पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने लोहे की रॉड से वार कर छात्र का सिर फोड़ दिया और मौके से फरार हो गए।

विवाद की जड़: बाइक से पेट्रोल चोरी का शक घायल छात्र अद्वैत मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार रात वह हॉस्टल में था, तभी निशांत पांडे, रविकांत रौतेल, शुभम और उनके साथ बाहर से आए एक युवक अजय जायसवाल ने उसे घेर लिया। इन छात्रों ने अद्वैत पर बाइक से पेट्रोल चोरी करने का आरोप लगाया। जब अद्वैत ने इन आरोपों का विरोध किया, तो बात गाली-गलौज से शुरू होकर मारपीट तक पहुँच गई।

लाइव वीडियो आया सामने: इस बर्बरतापूर्ण मारपीट का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें छात्र एक-दूसरे से उलझते और हमला करते साफ नजर आ रहे हैं। घटना के बाद घायल अद्वैत को अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि घायल छात्र विश्वविद्यालय के ही एक प्रोफेसर का भतीजा है, जिसके चलते मामले ने और अधिक तूल पकड़ लिया है।

पुलिसिया कार्रवाई: शनिवार सुबह घायल छात्र ने विश्वविद्यालय थाने पहुँचकर आरोपियों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने वायरल वीडियो और छात्र के बयान के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध मारपीट और अन्य धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी हॉस्टल में हुई इस अनुशासनहीनता को गंभीरता से लेते हुए आंतरिक जांच शुरू कर दी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here