Jhansi-Etawah Express : डबरा स्टेशन के पास झांसी-इटावा एक्सप्रेस पर पथराव, बाल-बाल बचे यात्री

ग्वालियर/डबरा। मध्यप्रदेश में ट्रेनों पर पथराव की घटनाएं लगातार चिंता का विषय बन रही हैं। रविवार रात डबरा स्टेशन के पास अज्ञात लोगों ने झांसी-इटावा एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी कर दी। अचानक हुए इस हमले से यात्रियों में दहशत फैल गई और ट्रेन में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन जैसे ही डबरा से आगे बढ़ी, बाहर से पत्थर बरसने लगे। एक पत्थर जनरल कोच की खिड़की पर जोर से आकर टकराया, जिससे अंदर बैठे यात्री घबरा गए। “बच्चे रोने लगे, कई लोग सीटों के नीचे छिप गए,” एक यात्री ने घटना का हाल बयान किया।

Read More : Dhirendra Krishna Shastri : पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 4 से 8 अक्टूबर तक रायपुर में करेंगे श्री हनुमंत कथा, 3 अक्टूबर की शाम को होगा भव्य स्वागत

यात्रियों का आरोप है कि घटना के बाद उन्होंने शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन न जीआरपी और न ही आरपीएफ का कोई स्टाफ मौके पर मौजूद था। झांसी नगर निगम के अधीक्षक देवेंद्र कुमार, जो ट्रेन में सफर कर रहे थे, ने बताया कि सुरक्षा बलों की अनुपस्थिति ने यात्रियों की नाराजगी और बढ़ा दी।

रेलवे सूत्रों के अनुसार, पत्थरबाजों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और स्थानीय पुलिस को अलर्ट किया गया है। हालांकि लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से रेलवे सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Read More : IndusInd Bank : इंडसइंड बैंक में 2000 करोड़ रुपये का घोटाला, शीर्ष प्रबंधन ने अकाउंट बुक्स में हेरफेर की बात मानी

यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि झांसी-आगरा रूट पर सुरक्षा गश्त बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories