Sunday, August 30, 2026
Home Chhattisgarh Mainpat Tourist Accident: केरल की छात्रा के लिए फरिश्ता बना स्थानीय ग्रामीण:...

Mainpat Tourist Accident: केरल की छात्रा के लिए फरिश्ता बना स्थानीय ग्रामीण: रस्सी फेंककर 1 किलोमीटर दूर बह चुकी युवती को सुरक्षित निकाला

मैनपाट/अंबिकापुर। Nishaanebaz.com-Mainpat Ghunghutta River Accident: सरगुजा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। रायपुर में रहकर पढ़ाई करने वाले केरल निवासी दो छात्र-छात्रा भारी बारिश के बाद उफान पर आई घुनघुट्टा नदी के तेज बहाव में बाइक समेत बह गए। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे एक स्थानीय ग्रामीण की तत्परता से 22 वर्षीय युवती की जान बचा ली गई, जबकि 25 वर्षीय युवक नदी के तेज बहाव में लापता हो गया है।

घटना कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रोपाखार स्थित कैंप नंबर-2 के पास की है। शनिवार को मैनपाट और आसपास के पहाड़ी इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई थी, जिससे पहाड़ी नदी घुनघुट्टा का जलस्तर तेजी से बढ़ गया और पुल के ऊपर से पानी बहने लगा था।

रायपुर में रहकर पढ़ाई करते हैं दोनों छात्र

पीड़ित छात्र-छात्रा मूल रूप से केरल के रहने वाले हैं और वर्तमान में राजधानी रायपुर में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं:

  • बचाई गई छात्रा: गौरी नंदन (उम्र 22 वर्ष)

  • लापता छात्र: यदुकृष्ण (उम्र 25 वर्ष)

दोनों घूमने का प्लान बनाकर ट्रेन से अंबिकापुर पहुंचे थे और वहां से मैनपाट की सैर के लिए किराए पर मोटरसाइकिल ली थी। शाम करीब 5:30 बजे वे कमलेश्वरपुर से टाइगर प्वाइंट की ओर जा रहे थे।

Read More : MP Flood Relief: चित्रकूट में बाढ़ के बाद CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, प्रभावित परिवारों को मिलेगा मुआवजा

उफनते पुल पर बिगड़ा संतुलन, नदी में बहे

पुल के ऊपर से पानी बहने के बावजूद यदुकृष्ण ने बाइक से पुल पार करने की कोशिश की। इसी दौरान नदी के भीषण जलप्रवाह के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों अनियंत्रित होकर नदी में गिरकर बहने लगे।

Read More : Bilaspur Khaparganj Clash: दो समुदायों के विवाद से सुलगा बिलासपुर का खपरगंज, 16 संदिग्ध हिरासत में; इलाका पुलिस छावनी में तब्दील

दोनों बहते हुए लगातार मदद के लिए आवाज लगा रहे थे। नदी किनारे रहने वाले ग्रामीण समशुद्दीन खान ने उनकी चीख-पुकार सुनी और बिना वक्त गंवाए तुरंत रस्सी लेकर नदी की ओर दौड़े।

Read More : CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, बंगाल की खाड़ी के निम्न दबाव से मध्य और उत्तरी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

गौरी नंदन पानी के तेज बहाव में करीब एक किलोमीटर दूर तक बह चुकी थी। समशुद्दीन ने हिम्मत दिखाते हुए कई बार उसकी ओर रस्सी फेंकी। आखिरकार युवती ने रस्सी थाम ली, जिसके बाद उसे सुरक्षित खींचकर किनारे निकाल लिया गया।

Read More : Bilaspur Khaparganj Clash: दो समुदायों के विवाद से सुलगा बिलासपुर का खपरगंज, 16 संदिग्ध हिरासत में; इलाका पुलिस छावनी में तब्दील

रात में रुका रेस्क्यू अभियान, एसडीआरएफ तैनात

दूसरी ओर, यदुकृष्ण का तेज धार में कोई सुराग नहीं लग सका। घटना की सूचना मिलते ही कमलेश्वरपुर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से देर शाम तक सर्च ऑपरेशन चलाया।

Read More : CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, बंगाल की खाड़ी के निम्न दबाव से मध्य और उत्तरी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

अंधेरा और पानी का बहाव तेज होने के कारण शनिवार रात को रेस्क्यू अभियान रोकना पड़ा। पुलिस और प्रशासन द्वारा SDRF सरगुजा की टीम को सूचित कर दिया गया है। रविवार सुबह उजाला होते ही एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से लापता युवक की तलाश दोबारा शुरू की जाएगी। प्रशासन ने पर्यटकों से उफनती नदियों और पुलों पर जोखिम न उठाने की सख्त अपील की है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here