INTUC Kirandul Social Work : किरंदुल इंटक यूनियन ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल, शिक्षा के प्रसार हेतु ‘सरदार पटेल पुस्तकालय’ का हुआ शुभारंभ

INTUC Kirandul Social Work : किरंदुल (बैलाडीला): मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) किरंदुल ने अपने सामाजिक सरोकारों को निभाते हुए नगर में मानवता और शिक्षा की नई अलख जगाई है। यूनियन के अध्यक्ष विनोद कश्यप और सचिव ए.के. सिंह के नेतृत्व में आयोजित भव्य कार्यक्रम में एक ओर जहाँ कड़कती ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किए गए, वहीं दूसरी ओर ज्ञान के मंदिर के रूप में एक भव्य पुस्तकालय की सौगात भी दी गई।

कंबल और छाता पाकर खिले बुजुर्गों के चेहरे

बढ़ती ठंड और आगामी मौसम की चुनौतियों को देखते हुए यूनियन द्वारा नगर के वृद्ध, असहाय एवं जरूरतमंद नागरिकों को कंबल और छाते वितरित किए गए। साथ ही सभी के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किरंदुल थाना प्रभारी संजय यादव ने इस पहल की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि इंटक यूनियन श्रमिक हितों के साथ-साथ समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों में सदैव अग्रणी रही है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में बंगाली कैंप में आई आपदा के दौरान भी यूनियन ने इसी तरह राहत सामग्री पहुंचाकर अपनी प्रतिबद्धता साबित की थी।

‘लौह पुरुष सरदार पटेल पुस्तकालय’ की सौगात

शिक्षा और संस्कारों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गांधी भवन के समीप ‘लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल पुस्तकालय’ का भव्य शुभारंभ किया गया। यह पुस्तकालय स्थानीय बच्चों, विद्यार्थियों और युवाओं के लिए अध्ययन और मार्गदर्शन का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।

यूनियन सचिव ए.के. सिंह ने अपने संबोधन में कहा, “यह पुस्तकालय केवल ईंट-पत्थरों का भवन नहीं, बल्कि ज्ञान और संस्कारों का मंदिर है। पुस्तकें हमारी सच्ची मित्र होती हैं जो अज्ञानता के अंधकार को दूर करती हैं। हमारा प्रयास है कि श्रमिक परिवारों के बच्चे शिक्षा के माध्यम से उज्ज्वल भविष्य की नींव रख सकें।”

नगरवासियों ने जताया आभार

इस मानवीय और बौद्धिक पहल के लिए स्थानीय नागरिकों ने यूनियन पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन उपाध्यक्ष जी. रवि ने किया और धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष जियाउल हसन ने प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष चिन्नास्वामी, उपाध्यक्ष जी. रवि, दिलीप सिंह, कोषाध्यक्ष ओम कुमार साहू, संगठन सचिव सादाब जिलान, देवनारायण, तरुण साहू, सत्यप्रकाश, श्रीमती सुभद्रा पटेल, श्रीमती रीतू साहू सहित भारी संख्या में यूनियन पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Operation Clean Hunt: रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, कुनकुरी से दबोचा गया बाइक चोरी का फरार आरोपी

Operation Clean Hunt: गौरी शंकर गुप्ता/धरमजयगढ़/रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़...

Related Articles

Popular Categories