Durg JD Steel Plant Accident: पिघले लोहे की छींटों से झुलसे श्रमिक संतोष श्रीवास्तव की मौत, डायरेक्टर और ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज

VIKASH KHALKHO

दुर्ग/छत्तीसगढ़। Nishaanebaz.com-JD Steel Plant Accident: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के रसमड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित जेडी स्टील प्लांट (JD Steel Plant) में 17 अक्टूबर को हुए दर्दनाक हादसे में गंभीर रूप से झुलसे श्रमिक की अंततः मौत हो गई है। कंपनी के इंडक्शन फर्नेस के ट्रायल कार्य के दौरान पिघले हुए मेटल की चपेट में आने से झुलसे 42 वर्षीय श्रमिक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए प्लांट के डायरेक्टर और ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही पूर्वक कार्य संचालन का गंभीर आरोप दर्ज करते हुए एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है।

ट्रायल के दौरान छलक गया था 1600 डिग्री का पिघला लोहा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्ग जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र स्थित जेडी स्टील प्लांट में इंडक्शन फर्नेस का ट्रायल कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक पिघला हुआ मेटल अत्यधिक मात्रा में बाहर छलक कर आ गया, जिसकी चपेट में वहां कार्य कर रहे संतोष कुमार श्रीवास्तव गंभीर रूप से झुलस गए थे। मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के रहने वाले संतोष को तत्काल पंडित जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद वह जिंदगी की जंग हार गए। इस खौफनाक हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।

Read More : BJP Leader Obscene Video Viral: छत्तीसगढ़ के जशपुर में बीजेपी नेता का डांसर के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल, खुलेआम उड़ रहे पैसे

लापरवाही की धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध

पुलिस की प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि प्लांट संचालन के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई और बिना पर्याप्त सुरक्षा उपायों के काम कराया जा रहा था। इस आधार पर पुलिस ने प्लांट के संचालक और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 289 तथा 106(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है और मामले की गहराई से विवेचना शुरू कर दी है।

दो साल पहले भी हुई थी ऐसी ही दुर्घटना

इस सनसनीखेज घटना के सामने आने के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों और श्रमिकों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। जिला पंचायत सदस्य प्रिया साहू ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि इसी कंपनी के दूसरे प्लांट में करीब दो साल पहले भी एक श्रमिक की झुलसने से मौत हो चुकी है। उस दौरान भी भारी विरोध प्रदर्शन के बाद पीड़ित परिवार को मुआवजा मिल पाया था, लेकिन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम आज भी नदारद हैं।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *