जशपुर/छत्तीसगढ़। Nishaanebaz.com-BJP Leader Obscene Video Viral: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने प्रदेश की सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। जशपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक स्थानीय पदाधिकारी का मंच पर डांसर के साथ अश्लील हरकतें करते और बेहिसाब पैसे उड़ाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आते ही क्षेत्र में राजनीतिक बयानबाजी और चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
महादेवांडा भाजपा मंडल उपाध्यक्ष और उपसरपंच बताए जा रहे हैं नेताजी
सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहे इस वायरल वीडियो को लेकर जिस शख्स का नाम सामने आ रहा है, उनकी पहचान जगेश्वर यादव के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जगेश्वर यादव वर्तमान में महादेवदांड भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष होने के साथ-साथ घोघर गांव के उपसरपंच के पद पर भी काबिज हैं। सत्ताधारी पार्टी के एक जिम्मेदार पद पर बैठे नेता का इस तरह का आचरण सामने आने के बाद विपक्षी दलों को भी बैठे-बिठाए बड़ा मुद्दा मिल गया है।
जशपुर में BJP पदाधिकारी का डांसर के साथ कथित अश्लील हरकतों का वीडियो वायरल, अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं।
#Jashpur #BJP #ViralVideo #ChhattisgarhNews #जशपुर #BJPLeader #ViralNews #PoliticalNews #CGNews #NishaanebazNews https://t.co/AWS5Ksd18C
— Nishaanebaz.com (@nishaanebaz_com) October 21, 2026
वीडियो की पुष्टि नहीं, लेकिन सियासत गर्म
हालांकि, यह वायरल वीडियो कब और किस कार्यक्रम के दौरान शूट किया गया है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। लेकिन वीडियो के सार्वजनिक होने के बाद से ही जशपुर जिले के राजनीतिक और सामाजिक हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। एक तरफ जहां प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर इस कृत्य को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है, वहीं आम जनता के बीच भी इसे लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।