MP NEWS : भदभदा रोड स्थित होटल के गोडाउन में लगी आग, समय रहते फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, टेंट का सामान जलकर खाक, कोई हताहत नहीं

Sanjay Sahu
MP NEWS

MP NEWS : भोपाल: राजधानी भोपाल में बड़ा हादसा टल गया। भदभदा रोड स्थित एक होटल के गोडाउन में अचानक आग लग गई, जिससे वहां रखा टेंट का सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि, समय रहते मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा नुकसान और किसी के हताहत होने से बचाव हुआ।

MP NEWS : जानकारी के अनुसार, होटल के गोडाउन में स्टोर किया गया सामान आग की चपेट में आ गया। वहां मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत ही आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। दमकल विभाग की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया।

MP NEWS : मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि आग की वजह से सिर्फ टेंट का सामान जलकर खाक हुआ, जबकि होटल और आसपास की अन्य संपत्तियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। फिलहाल, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *