MP NEWS : सड़क में भ्रष्टाचार की पोल खुली: राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के पैर की ठोकर से उखड़ी घटिया सड़क, देखें वीडियो

Sanjay Sahu
MP NEWS

MP NEWS : भोपाल/सतना : मध्यप्रदेश में सरकारी निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार की एक बड़ी बानगी सतना जिले में सामने आई। यहां ठेकेदार और अधिकारियों की मिलीभगत से बनाई गई घटिया सड़क तब उजागर हुई जब राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी औचक निरीक्षण करने पहुंचीं।

MP NEWS : नई सड़क का निरीक्षण करते समय मंत्री प्रतिमा बागरी ने सड़क पर पैर से ठोकर मारी, जिससे भ्रष्टाचार से बनी सड़क की परतें उखड़ गईं। सड़क में भ्रष्टाचार पकड़ने के बाद मंत्री ने कार्यपालन यंत्री को जमकर फटकार लगाई और ठेका निरस्त करने के आदेश दिए। यह मामला स्पष्ट रूप से दिखाता है कि निर्माण कार्यों में ठेकेदार और अधिकारी मिलकर किस तरह घटिया सामग्री और तरीके से काम करवाते हैं।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *