Rewa Dabhaura Water Crisis : रीवा में विकास का ‘सूखा’: धुरकुच गांव में 45 डिग्री तापमान के बीच बिजली गुल, प्यास बुझाने को 2 किमी का पैदल सफर

VIKASH KHALKHO

Rewa Dabhaura Water Crisis : रीवा: जिले में भीषण गर्मी का सितम जारी है और पारा 45 डिग्री के पार पहुँच चुका है. ऐसे में सिरमौर विधानसभा के डभौरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धुरकुच (वार्ड क्रमांक 07) से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो प्रशासनिक दावों को झुठला रही है. यहाँ के ग्रामीण पिछले एक महीने से बिजली और पानी के अभाव में ‘अंधेर नगरी-चौपट राज’ जैसी स्थिति झेल रहे हैं. बिजली न होने के कारण गांव के सरकारी हैंडपंप और मोटरें महज लोहे का ढांचा बनकर रह गई हैं.

बिजली विभाग की लापरवाही, ग्रामीण बेहाल: बताया जा रहा है कि करीब एक महीने पहले अज्ञात लोगों ने बिजली के तार काट दिए थे. शिकायत के बावजूद न तो विभाग ने तार जोड़े और न ही किसी जिम्मेदार अधिकारी ने सुध ली. प्यास बुझाने के लिए ग्रामीण भीषण गर्मी में दो किलोमीटर दूर जाकर नदी के पास पत्थरों के बीच गड्ढे खोदकर पानी भरने को मजबूर हैं. ग्रामीणों ने सीएम हेल्पलाइन तक का दरवाजा खटखटाया, लेकिन समाधान सिफर रहा. इस मामले में कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी अभी मिली है और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा.

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *